कौशांबी। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के साथ ही निकाला गया ताजिया का जुलूस जिला प्रशासन के लिए सिरदर्द बन गया। यहां दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन के दौरान दो वर्गों में विवाद हो गया। ताजिया के साथ चल रहे लोगों ने एक घर में घुसकर लड़की व लड़के पर चाकुओं से हमला कर दिया। इसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
कौशांबी के मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के चख खोदाएगंज गांव में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर दो वर्गों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक व अन्य अधिकारियों ने मामला शांत कराया। इसके साथ ही भड़ेसर गांव में कुछ लोगों ने एक दलित की पिटाई कर दी।
जानकारी के अनुसार कौशांबी के सरायअकिल थाना क्षेत्र के छेकवा गांव में ताजिया घुमाने के लिए मुस्लिम समुदाय के लोग जा रहे थे। इसी दौरान छेकवा के सूरज सिंह ताजिया को निकालने के लिए अपने घर के पास लगे तार को ऊपर कर रहा था। जुलूस में शामिल चार लोगों ने सूरज के घर में घुसकर उसकी बहन राधा व भाई गुड्डू को धारदार हथियार से वार कर घायल कर दिया। पुलिस ने इन सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ईडन गार्डन्स से आईपीएल मैच के दौरान सट्टा लगाते 5 आरोपी गिरफ्तार
5.6 करोड़ रुपये के अमेरिकी डॉलर के साथ मुंबई हवाई अड्डे पर हिरासत में लिये गये 2 सऊदी नागरिक
गुरुग्राम में सुरक्षा गार्ड की हत्या
Daily Horoscope