दरअसल, यूपी के कुशीनगर के बनवारी टोला में रहने वाली दोनों लड़कियां अपने
पिता की दुकान में नाई का काम करती हैं। ये दोनों नाई का काम करके समाज में
मौजूदा धारणाओं को चुनौती दे रही हैं। और बदल भी रही हैं। ये भी पढ़ें - महज 32 इंच का है ये लडका, लेकिन सपना है...
यूनिसेक्स
शेविंग ब्लेड बनाने वाली कंपनी जिलेट ने एक विज्ञापन जारी किया है जिसमें
दोनों लड़कियां मर्दों की शेविंग और चंपी करती दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो
के जरिए दोनों लड़कियों की कहनी बताई है। पिता की तबीयत खराब होने के बाद
दोनों लड़कियां उनका काम संभालती हैं। लड़कियों का नाम नेहा और ज्योति है।
दोनों के नाम पर ही दुकान का नाम है। पिता के इलाज और खुद की पढ़ाई के लिए
वो ये काम कर रही हैं। दोनों लड़कियां मर्दों की शेविंग से लेकर चंपी तक
करती हैं।
नेहा और ज्योति के पिता ध्रुव नारायण को लकवा मारा था। उस
वक्त नेहा की उम्र 11 साल थी और ज्योति की 13 साल। पिता के इलाज और खुद की
पढ़ाई के लिए नेहा और ज्योति को नाई का काम शुरू करना पड़ा। दोनों ही
लड़कियां लडक़ों जैसे कपड़े पहनती हैं और लोगों का हेयर कट से लेकर शेव और
नाई का सारा काम करती हैं। शुरुआत में दोनों लड़कियों को काफी परेशानी हुई
लेकिन बाद में लोगों ने उन्हें स्वीकार लिया।
उदयपुर के मेनार गांव में खेली गई बारूद की होली
डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, रास्ते में पुनर्जीवित हुई महिला, अब सकुशल और ICU में है
अजब-गजब: आगरा में कपल ने कूड़े के ढेर के पास शादी की सालगिरह मनाई, हैरान करने वाली है वजह
Daily Horoscope