कानपुर। शहर आए युवा सांसद वरुण गांधी ने युवा, गरीब और किसानों को अपनी ताकत का
एहसास कराया। इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया की ताकत को भी समझाया और
उसका सही प्रयोग करने की नसीहत भी दी डाली। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
लाजपत भवन में शनिवार को
लाजपत भवन में एक कार्यक्रम राष्ट्र निर्माण एक नया रास्ता का आयोजन किया
गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में युवा भाजपा सांसद वरूण गांधी ने शिरकत
किया। यहां पर उन्होंने अपने संबोधन में सबसे ज्यादा युवा, गरीब और किसानों
की समस्याओं पर चर्चा की। इसके साथ ही उन्होंने कुछ उदाहरण देकर इसी वर्ग
की ताकत को भी समझाया। अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए उन्होंने सबसे पहले
कहा कि कानपुर के अंदर इतनी जान है कि मुर्दे भी जिन्दा हो जाएं। उन्होंने
कहा कि वह नागरिक क्रांति, नौजवान के हिस्से और नौजवानों के भविष्य की बात
करने आए हैं।
उन्होंने देश के हर कोने से उदाहरण देकर अपनी बात को बड़ी ही
आसानी से लोगों को समझाने का प्रयास किया। कहा कि राजनीति में सबसे ज्यादा
युवा, गरीब और किसानों की चर्चा होती है। लेकिन इनके लिए कुछ खास नहीं किया
जाता। ऐसे में इस वर्ग को अपनी ताकत पहचानना चाहिये और राजनीति में बढ़
चढ़कर भाग लेना चाहिये। कार्यक्रम के अंत में शहर के कई गणमान्यों को
सम्मानित किया गया।
जमशेदपुर की जेल में हुई कैदी की हत्या मामले में 15 दोषियों को फांसी की सजा
अधिकांश भारतीयों को लगता है कि गहलोत और पायलट एक बार फिर आमने-सामने होंगे - सर्वे
दलित शिक्षिका को जिंदा जलाने का मामला - अनुसूचित जाति आयोग ने राजस्थान सरकार को भेजा नोटिस
Daily Horoscope