• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एसपी कार्यालय के सामने खुद को आग लगाने वाली महिला की मौत

Woman who set herself on fire in front of SP office - Kanpur News in Hindi

कानपुर। उत्तर प्रदेश के उन्नाव में 16 दिसंबर को पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय के बाहर आग लगाने वाली 23 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता ने एक अस्पताल में दम तोड़ दिया। कानपुर के एक अस्पताल में शनिवार देर रात उसकी मौत हो गई। महिला ने कथित तौर पर आरोप लगाया था कि पुलिस उसकी शिकायत पर दुष्कर्म के आरोपी अवधेश सिंह के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है।

उसने दावा किया था कि व्यक्ति ने उससे शादी का वादा किया था, लेकिन अब वह रिश्ते को स्वीकार करने से इनकार कर रहा है। अवधेश सिंह के खिलाफ दुष्कर्म का एक मामला दर्ज कर लिया गया लेकिन बाद में उसे अदालत से अग्रिम जमानत मिल गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है।

महिला ने खुद को आग लगा ली थी, जिसके बाद वह 70 प्रतिशत झुलस गई। उसे 16 दिसंबर को कानपुर के लाला लाजपत राय अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने कहा कि महिला के पेट और श्वसन अंगों में सूजन पैदा हो गई थी और शनिवार सुबह से उसे वेंटिलेटर पर रखा गया था।

16 दिसंबर को महिला उन्नाव के एसपी कार्यालय पहुंची और अपने पर मिट्टी का तेल डालकर खुद को आग के हवाले कर दिया। आग की लपटों के बीच वह कार्यालय के अंदर गई। पुलिसकर्मियों ने तुरंत आग बुझाई और महिला को जिला अस्पताल ले गए, जहां से उसे कानपुर के लाल लाजपत राय अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

एसपी उन्नाव विक्रांत वीर के अनुसार, महिला कई सालों से आरोपी के साथ रिलेशनशिप (संबंध) में थी। महिला ने 2 अक्टूबर को आरोपी अवधेश सिंह के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Woman who set herself on fire in front of SP office
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sp office, fire itself, woman dead, unnao, kanpur, uttar pradesh news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kanpur news, kanpur news in hindi, real time kanpur city news, real time news, kanpur news khas khabar, kanpur news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved