कानपुर। कानपुर के महराजपुर क्षेत्र में मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। इस घटना में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हैं। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
यह घटना महराजपुर स्थित ब्रम्हदेव मंदिर के पास की है। यहां महाराजपुर रूमा हाईवे पर हादसे के बाद से भीषण जाम लगा है। घटना की जानकारी मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची।
घटना में घायल हुए लोगों को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर भेजा जा रहा है। जानकरी के अनुसार हादसे के वक्त ट्रैक्टर में करीब 35 लोग सवार थे।
तेजस्वी की सभा में चिराग के परिवार के खिलाफ बोले गए अपशब्द का वीडियो वायरल, रिएक्शन भी मिला
मतदान से पहले अनिल बलूनी और पौड़ी गढ़वाल की जनता को पीएम मोदी का खत, दिया खास संदेश
भाजपा भ्रष्टाचारियों का गोदाम, गाजियाबाद से गाजीपुर तक होगा सफाया- अखिलेश यादव
Daily Horoscope