• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

यूपीएसआरटीसी को पहली बार 17 महिला बस ड्राइवर मिलीं

UPSRTC gets 17 women bus drivers for the first time - Kanpur News in Hindi

कानपुर (यूपी)। उत्तर प्रदेश में पहली बार 17 महिलाओं का एक समूह यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) में बस चालक के रूप में काम शुरू करने के लिए तैयार है। साल 2021 में 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार ने कानपुर के विकास नगर में मॉडल ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट में महिलाओं की ड्राइविंग परीक्षा और प्रशिक्षण शुरू किया था। 17 महिला ड्राइवरों के पहले बैच ने इस संस्थान में अपना प्रशिक्षण पूरा कर लिया है और जल्द ही पुरुष ड्राइवरों के साथ बस ड्राइविंग की जिम्मेदारी संभालेंगी।
चालक प्रशिक्षण केंद्र के प्राचार्य एसपी सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के तहत महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह 17 महिलाओं का पहला बैच है, जिन्होंने संस्थान में प्रशिक्षण प्राप्त किया है। यह बैच न केवल क्षेत्र में बल्कि देश में अपनी तरह का पहला है। हम जल्द ही ऐसी और महिलाओं को प्रशिक्षण देंगे।
प्राचार्य एसपी सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के इस प्रयास से एक नया आयाम सामने आएगा, जिसमें पहली बार महिलाएं सड़क पर भारी वाहन चलाती नजर आएंगी।
उन्होंने आगे कहा, 17 महिलाओं के समूह ने पहले हल्के मोटर वाहन ड्राइविंग लेवल-3 और कमर्शियल वाहन चालक लेवल-4 में कानपुर परिवहन कार्यालय में प्रशिक्षण लिया।
उन्होंने कहा कि आवेदकों को दिल्ली में ऑटोमोटिव स्किल्स डेवलपमेंट काउंसिल (एएसडीसी) में प्रशिक्षित किया गया है। जहां उनका परीक्षण किया गया और बाद में 17 महिला ड्राइवरों के एक समूह को शॉर्टलिस्ट किया गया।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-UPSRTC gets 17 women bus drivers for the first time
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: upsrtc, kanpur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kanpur news, kanpur news in hindi, real time kanpur city news, real time news, kanpur news khas khabar, kanpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved