• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

यूपी चुनाव: खुशी दुबे की बहन ने कांग्रेस से किया नामांकन, बोलीं, 'बहन को न्याय दिलाने के लिए मैदान में'

UP Assembly Election 2022: Khushi Dubey sister filed nomination from Congress, said, In the fray to get justice for her sister - Kanpur News in Hindi

कानपुर। कांग्रेस ने कानपुर के कल्याणपुर से अपना प्रत्याशी बदल दिया है। अब उन्होंने बिकरू कांड के मुख्य आरोपी के दाहिने हांथ रहे अमर दुबे की पत्नी खुशी दुबे की बहन नेहा तिवारी को उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने आज अपना नामांकन दाखिल किया है। वह अपनी मां की जगह चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस ने खुशी दुबे मां गायत्री तिवारी का नाम कांग्रेस द्वारा जारी प्रत्याशियों की सूची में था। गायत्री तिवारी का नाम मतदाता सूची में न होने से नामांकन दाखिल करने पर संशय बना था, जिसपर बेटी नेहा तिवारी ने नामांकन फार्म ले लिया था। मां की जगह पर अब नेहा ने मंगलवार को कल्याणपुर सीट से पर्चा दाखिल कर दिया है।

कलेक्ट्रेट में नामांकन दाखिल करने के बाद बाहर आईं नेहा ने कहा कि कांग्रेस ने आश्वासन दिया है कि मैं आपका साथ दूंगी और आप प्रत्याशी के रूप में चुनाव में आएं। कहा, मैं बहन को न्याय दिलाने के लिए इस पार्टी में आई हूं, आप सभी लोगों से गुजारिश है कि मेरा साथ दीजिए। इससे पहले नेहा ने पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया। कांग्रेस ने पहले नेहा की मां गायत्री तिवारी को टिकट दिया था। मतदाता सूची में गायत्री तिवारी का नाम नहीं होने की शिकायत पर जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा शर्मा ने जांच कराई थी। जांच के दौरान गायत्री तिवारी का नाम 2017 से सूची में नहीं पाया गया, लेकिन नेहा तिवारी का नाम था। इसके बाद कांग्रेस में बदलाव करते हुए गायत्री तिवारी की बेटी नेहा को टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा है। इसके बाद कांग्रेस में बगावत के सुर भी तेज हो गए हैं और पार्टी कार्यकर्ता सुमन तिवारी ने भी निर्दलीय नामांकन कराया है।

दो जुलाई 2020 को चौबेपुर के बिकरू गांव में सीओ समेत आठ पुलिस कर्मियों की हत्या में कुख्यात विकास दुबे के साथ उसके भतीजे अमर दुबे भी शामिल था। घटना के दो दिन पहले उसकी शादी हुई थी और पुलिस ने नव विवाहित पत्नी को भी गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। इसपर राजनीतिक दलों ने विरोध करते हुए मुद्दा बनाया था। यूपी विधानसभा चुनाव आने पर बसपा नेताओं ने सभा के मंच से पीड़ित नव विवाहिता को न्याय दिलाने का मुद्दा उठाया था। सपा ने भी पीड़िता के परिवार से संपर्क किया था, लेकिन कांग्रेस पदाधिकारियों ने पीड़िता की मां गायत्री तिवारी की प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रियंका वाड्रा से मुलाकात कराई थी। इसके बाद अमर दुबे की सास गायत्री तिवारी का कल्याणपुर विधानसभा सीट से गायत्री के चुनाव लड़ना तय माना जा रहा था। कांग्रेस ने सोमवार को प्रत्याशियों की सूची जारी की थी, जिसमें कल्याणपुर विधानसभा सीट से गायत्री का भी नाम था। लेकिन, मतदाता सूची में गायत्री का नाम नहीं होने पर बदलकर उनकी बेटी नेहा तिवारी को टिकट दिया गया है। नेहा दुबे बिकरू कांड में आरोपित एनकाउंटर में मारे गए अमर दुबे की साली हैं।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-UP Assembly Election 2022: Khushi Dubey sister filed nomination from Congress, said, In the fray to get justice for her sister
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: up election 2022, up assembly elections, khushi dubey sister, nominated from congress, said, in the fray to get justice for her sister, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kanpur news, kanpur news in hindi, real time kanpur city news, real time news, kanpur news khas khabar, kanpur news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved