• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

फांसी का फंदा डाल व्यापारियों ने जीएसटी का किया विरोध

Traders of kanpur protest against GST law - Kanpur News in Hindi

कानपुर। जीएसटी के प्रावधानों को लेकर व्यापारी वर्ग लगातार विरोध कर रहा हैं। इसी क्रम में आधी रात से लागू होने के पहले उद्योग व्यापार संगठन के बैनर तले व्यापारियों ने फांसी का फंदा डाल जीएसटी का विरोध किया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के तत्वावधान में व्यापारियों ने जीएसटी को काला कानून बताते हुए बाकरगंज चौराहे पर खुद पर फांसी का फंदा डाल विरोध दर्ज कराया। संगठन के अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि आधी रात से जो जीएसटी लागू होने जा रहा हैं, वह व्यापारी समाज के लिए काल और सजाए मौत के समान है। इस दौरान व्यापारियों ने काला कानून मुर्दाबाद व व्यापारी सम्मान ज़िंदाबाद के नारे लगाये। कहा गया कि जीएसटी वर्तमान स्वरूप में एक काला कानून है जिसको मोदी सरकार बहुत भव्यता के साथ मध्यरात्रि में संसद में कार्यक्रम करके लागू करने जा रही है, पर असलियत में यह आज़ाद भारत में एक रूप में अनौपचारिक आपातकाल लगाने जैसा काम किया जा रहा है। इस जीएसटी में छोटे मंझोले बड़े सभी वर्ग के व्यापरियों को हमेशा के लिए अधिकारी की प्रताड़ना, भ्रष्टाचार प्रवत्ति और शोषण का शिकार बनाने का काम मोदी सरकार कर रही है। व्यापारी के गले में एक तरह से फांसी का फंदा डालने का काम कर रही है। इस जीएसटी में 28 प्रतिशत टैक्स लगा के देश को महंगाई का ज़हर देने जा रही है। जीएसटी और आयकर जोड़ा जाए तो 50 प्रतिशत से ज़्यादा अब टैक्स में जाएगा। इस काले कानून में व्यापारी का गला हमेशा के लिए अधिकारी के हाथ मे देने का काम किया जा रहा है। गुप्ता ने कहा कि एक करोड़ सालाना टर्नओवर वाले व्यापारियों को ही जीएसटी में लाया जाए क्योंकि वर्तमान स्वरूप में अगर यह जीएसटी लागू हुआ तो छोटा व्यापारी हमेशा के लिए अधिकारी और उनके शोषण के जाल में फंस जाएगा और धीरे धीरे किसान की तरह व्यापारी खुदखुशी के लिए मजबूर होंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Traders of kanpur protest against GST law
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: traders of kanpur, protest against gst law, gst, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, kanpur news, kanpur news in hindi, real time kanpur city news, real time news, kanpur news khas khabar, kanpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved