• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नीम करौली बाबा पर बनी पहली फ़िल्म से शुरू हुई ‘स्वभू’ की यात्रा — डॉ. विशाल चतुर्वेदी का लोकसंस्कृति को नया सलाम

The journey of Swabhu started with the first film made on Neem Karoli Baba - Dr. Vishal Chaturvedi new salute to folk culture - Kanpur News in Hindi

कानपुर/लखनऊ। जब समूची कंटेंट इंडस्ट्री ट्रेंड्स और चमक-धमक के पीछे दौड़ रही है, ऐसे समय में एक लेखक, फ़िल्ममेकर और मीडिया एंटरप्रेन्योर ने जड़ों की ओर लौटने की पहल की है। डॉ. विशाल चतुर्वेदी ने लखनऊ से 'स्वभू' नामक एक नवाचारपूर्ण मीडिया मंच की शुरुआत की है, जो भारतीय लोकसंस्कृति और मिट्टी से जुड़ी कहानियों को फिर से परिभाषित करने की कोशिश करेगा। ‘स्वभू’ की पहली प्रस्तुति एक ट्रिलॉजी है, जो नीम करौली बाबा के जीवन और अध्यात्म पर आधारित है। इस श्रृंखला की पहली फ़िल्म का अनावरण हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुआ, जहाँ डॉ. विशाल चतुर्वेदी ने इस परियोजना की गहराई और दृष्टिकोण को विस्तार से साझा किया। यह ट्रिलॉजी हिंदी, अंग्रेज़ी, ब्रज, भोजपुरी और अवधी जैसी भाषाओं में निर्मित की जा रही है, ताकि इसकी आत्मा हर क्षेत्रीय दिल में उतर सके। नीम करौली बाबा — जिनकी साधना ने दुनिया को खींचा भारत की ओर
डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि बाबा नीम करौली की आध्यात्मिक शक्ति ने केवल भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया को भी चमत्कृत किया। चाहे वह एप्पल के संस्थापक स्टीव जॉब्स हों, हॉलीवुड अभिनेत्री जूलिया रॉबर्ट्स हों या फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग — सबने बाबा के आशीर्वाद की अनुभूति की और भारतीय दर्शन की ओर आकर्षित हुए।
अब समय है कि बाबा की जीवन-गाथा उन्हीं की भूमि — उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड — से उसी सादगी, भक्ति और श्रद्धा के साथ कही जाए, जिससे न केवल उनका चरित्र जीवंत हो उठे, बल्कि भारत की आध्यात्मिक विरासत भी वैश्विक पटल पर पुनः प्रतिष्ठित हो।
‘डिवाइन डिटूअर: दैट चेंज्ड माय लाइफ’ से प्रेरित फ़िल्में
यह पूरी फ़िल्म श्रृंखला डॉ. विशाल की बहुचर्चित पुस्तक ‘डिवाइन डिटूअर: दैट चेंज्ड माय लाइफ’ पर आधारित है, जिसे ‘ट्रुथ एंड सोशल पब्लिकेशन’ ने प्रकाशित किया है। पुस्तक का विमोचन और फ़िल्म के पहले पोस्टर का लोकार्पण प्रेस कांफ्रेंस के दौरान ही किया गया।
इस अवसर पर डॉ. चतुर्वेदी ने कहा, “कहानियाँ वही सबसे अधिक प्रभाव छोड़ती हैं जो जमीन से उठती हैं। छोटे कस्बे, गाँवों की बोली, संस्कृति और स्मृतियाँ — यही असली भारत है। यही स्वभू का भी मूल दर्शन है।”
'स्टेज' के साथ साझेदारी — भाषाओं और गांवों तक पहुंच का वादा
‘स्वभू’ को डिजिटल और ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म ‘स्टेज’ का सशक्त सहयोग मिला है, जो हरियाणवी, राजस्थानी और भोजपुरी जैसी भाषाओं में स्थानीय कंटेंट को प्रस्तुत करता है। ‘स्टेज’ के सह-संस्थापक एवं मुख्य क्रिएटिव अधिकारी परवीन सिंगल ने बताया कि उन्हें गर्व है कि बाबा नीम करौली पर बनने वाली इस फ़िल्म के डिजिटल साझेदार के रूप में वे जुड़े हैं। उन्होंने कहा,“हमारा लक्ष्य है कि स्थानीय जड़ों से उपजी कहानियाँ सिर्फ स्क्रीन तक न रुकें, बल्कि हर गांव, हर घर के मोबाइल तक पहुँचें।”
यह साझेदारी यह स्पष्ट करती है कि अब भारत की लोककथाओं, संत परंपराओं और सांस्कृतिक अनुभवों को वैश्विक स्तर पर ले जाने के लिए तकनीक और लोकसंवाद एक साथ आए हैं।
एक रचनात्मक यात्रा — गाँव से ग्लोबल तक
डॉ. विशाल चतुर्वेदी उत्तर प्रदेश में पले-बढ़े हैं और उन्होंने गोरखपुर से अपनी मेडिकल पढ़ाई पूरी की है। चिकित्सा के क्षेत्र से लेकर सिनेमा और साहित्य तक, उनकी रचनात्मक यात्रा अद्वितीय रही है। उन्होंने ‘गुलाब गैंग’, ‘हुड़दंग’ और ‘डेढ़ बीघा ज़मीन’ जैसी फ़िल्मों में योगदान दिया है और हाल ही में लिखी गई उनकी टेलीविज़न सीरीज़ ‘फौजी-2’ इन दिनों दूरदर्शन पर प्रसारित हो रही है। वे अनुभव सिन्हा और विवेक अग्निहोत्री जैसे प्रतिष्ठित निर्देशकों के साथ वर्षों तक काम कर चुके हैं।
‘स्वभू’ — सिर्फ एक मंच नहीं, एक सांस्कृतिक पुनर्जागरण
‘स्वभू’ का लक्ष्य है स्थानीय कलाकारों, रचनाकारों और कहानीकारों को एक ऐसा मंच देना जहाँ वे बिना मेट्रो शहरों की ओर पलायन किए, अपने ही गांव या शहर से काम कर सकें और अपनी भाषा, संस्कृति व परंपरा को गर्व से प्रस्तुत कर सकें।
डॉ. विशाल ने कहा, “आज समय आ गया है कि हम पश्चिम की नकल छोड़कर अपनी मिट्टी की ओर लौटें — जहाँ नीम करौली बाबा जैसे संत पैदा हुए, जहाँ तुलसीदास की चौपाइयाँ गूंजती रहीं और जहाँ हर आंगन में कोई कथा जन्म लेती है।”

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The journey of Swabhu started with the first film made on Neem Karoli Baba - Dr. Vishal Chaturvedi new salute to folk culture
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: the journey, swabhu, neem karoli baba, dr vishal chaturvedi, new salute, folk culture, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kanpur news, kanpur news in hindi, real time kanpur city news, real time news, kanpur news khas khabar, kanpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved