हिमांशु तिवारी, कानपुर।
आर्मी ने कैंट क्षेत्र के गैरिसियन ग्राउंड में दो दिवसीय ‘नाउ योर
फोर्सेस‘ मेले का आयोजन किया। सेना ने युद्ध का डेमो
दिखाया। युद्ध का डेमो देख शहरवासियों की आंखों से आंसू झलक पड़े और चारों
और देश के जवानों के प्रति जयकारों की मैदान गूंज उठा। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
आर्मी ने मेले
में उन हथियारों को दिखाया जो युद्ध के दौरान प्रयोग करती है। इस मेले में
सेना और एयरफोर्स के माडलो की भी प्रदर्शनी लगाई गई है। वहीं, इसमें स्कूली
बच्चे और महिलाएं पहुंच कर प्रदर्शनी में लगे हथियारों के बारे में
जानकारी ली।
प्रदर्शनी में मीडियम मशीन गन, रॉकेट लांचर, आटोमेटिक
ग्रेनेट लांचर, एंटी टैंक मिसाइल, मोटर गन जैसे हथियारों को देख बच्चे और
महिलएं प्रभावित हुई। वहीं, मेले में सेना द्वारा युद्ध का डेमो भी दिखाया
गया। जिसमे भारतीय सेना ने दुश्मन के छक्के छुड़ा कर दुश्मन की पोस्ट में
कब्जा कर लिया। इस दृश्य को देख वहां पर मौजूद लोगों के भारत माता की जय के
नारे लगाने लगे जिससे पूरा मैदान गूंज उठा। पहली बार सेना के हथियारों को
देख बच्चों में गजब का जोश दिखाई दिया। वहां आए लोगों ने हथियारों को लेकर
उसके बारे में जानकारी ली और उसके साथ में सेल्फी भी ली।
बताया
गया कि एंटीटैंक मिसाइल भारत में बना है और इस मिसाइल का उपयोग दुश्मन के
टैंक को मारने के लिए किया जाता है। इस मिसाइल की मारक छमता 200 मीटर की
होती है इसको दागने के बाद उसे हवा में कंट्रोल कर उसे दूसरी दिशा भी दी जा
सकती है। 81 एमएम मोर्टार की खासियत है की ये 500 मीटर तक मार करती है। यह
पहाड़ों के पीछे बैठे दुश्मन को मार सकती है और 45 डिग्री एंगल पर भी मार
सकती है। राकेट लांचर की खासियत है यह दुश्मन के टैंक ,बंकर ,और मकानों को
पूरी तरह ध्वस्त कर देती है। इसका वजन 10 किलोग्राम है और ये सूडान से
इम्पोर्ट किया गया था। इसकी मारक छमता 400 मीटर तक अपना टारगेट कर सकती है।
इसी तरह मीडियम मशीन 30 एमएम आटोमेटिक ग्रेनेट लांचर के विषय में जानकारी
दी गई।
तेजस्वी की सभा में चिराग के परिवार के खिलाफ बोले गए अपशब्द का वीडियो वायरल, रिएक्शन भी मिला
मतदान से पहले अनिल बलूनी और पौड़ी गढ़वाल की जनता को पीएम मोदी का खत, दिया खास संदेश
भाजपा भ्रष्टाचारियों का गोदाम, गाजियाबाद से गाजीपुर तक होगा सफाया- अखिलेश यादव
Daily Horoscope