• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विकास दुबे मामले की जांच के लिए बिकरू गांव पहुंची एसआईटी

SIT reaches Bikaru village to investigate Vikas Dubey case - Kanpur News in Hindi

कानपुर । कानपुर में आठ पुलिस कर्मियों की हत्या से जुड़े मामले में योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) रविवार को बिकरू गांव पहुंचा। जिला मजिस्ट्रेट ब्रह्म देव राम तिवारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) दिनेश कुमार प्रभु भी गांव पहुंचे। एसआईटी का नेतृत्व अतिरिक्त मुख्य सचिव संजय भूसरेड्डी कर रहे हैं और इसमें एडीजी हरिराम शर्मा और डीआईजी जे.रविन्द्र गौड़ भी शामिल हैं। एसआईटी घटना के पीछे के कारणों से लेकर एनकाउंटर तक सभी बिंदुओं की जांच कर रही है।
विशेष जांच दल ये भी जांच कर रहा है कि कैसे गैंगस्टर विकास दुबे अपराध की दुनिया में इतना आगे बढ़ा और कैसे वह अपने पैतृक गांव में घात लगाकर आठ पुलिसकर्मियों को मारने में कामयाब रहा।
घटना के पहले और बाद में स्थानीय पुलिस की भूमिका, घटना में पुलिसकर्मियों की मिलीभगत और बाद की जांच में पुलिस की संदिग्ध भूमिका पर भी नजर रहेगी।
एसआईटी 31 जुलाई तक अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी।
उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार को एक बयान में कहा था, "घटना के दिन को लेकर अपराधी की शक्ति के बारे में जानकारी एकत्र करने में क्या कोई ढिलाई थी? ढिलाई का स्तर क्या था, क्या पुलिस स्टेशन के पास पर्याप्त जानकारी थी? एसआईटी इन सभी तथ्य की जांच करेगी और बताएगी कि यह किसकी गलती थी।"
आठ पुलिसकर्मियों की हत्या को अंजाम देने वाले खूंखार अपराधी विकास दुबे को गुरुवार की सुबह मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकाल मंदिर से हिरासत में लिया गया था। कानपुर आने के दौरान रास्ते में गाड़ी पलटने के बाद भागते समय वह मारा गया।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-SIT reaches Bikaru village to investigate Vikas Dubey case
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: vikas dubey case, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, kanpur news, kanpur news in hindi, real time kanpur city news, real time news, kanpur news khas khabar, kanpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved