कानपुर । उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालयों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के सुरक्षित, जिम्मेदार और प्रभावी इस्तेमाल को लेकर राज्य स्तर पर नीति तैयार की जाएगी। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की पहल के बाद एआई पॉलिसी एडवाइजरी कमेटी का गठन किया गया है, जिसमें छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक को भी शामिल किया गया है। कमेटी का उद्देश्य विश्वविद्यालयों में एआई के इस्तेमाल, नई तकनीकों, सेवाओं और भविष्य की रणनीति को लेकर स्पष्ट दिशा तय करना है।
प्रो. विनय कुमार पाठक ने आईएएनएस को बताया कि राज्यपाल की सोच है कि देश को आगे बढ़ाने में एआई और आधुनिक तकनीकों की महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है। इसी उद्देश्य से नीति तैयार करने के लिए विशेषज्ञों की टीम बनाई गई है। कमेटी में 4 लोग शामिल हैं। कमेटी अगले करीब तीन महीने में एआई नीति तैयार करने का प्रयास करेगी। इसके बाद विश्वविद्यालयों में एआई तकनीक के इस्तेमाल, संभावित सेवाओं और विभिन्न स्तरों पर इसके अनुप्रयोग को लेकर दिशा स्पष्ट की जा सकेगी।
प्रो. पाठक ने कहा कि अब रणनीति को केवल चर्चा तक सीमित रखने के बजाय 'मंथन से मिशन' की दिशा में ले जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सीएसजेएमयू में पहले से एआई के क्षेत्र में काम चल रहा है और अब इसे और तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा। विश्वविद्यालय में नए एआई टूल्स और कार्यक्रमों को विकसित करना लगातार चलने वाली प्रक्रिया होगी। जरूरत के मुताबिक नए प्रोग्राम और तकनीकी समाधान तैयार किए जाते रहेंगे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
एआई की पहुंच को ग्रामीण क्षेत्रों तक ले जाने के सवाल पर प्रो. पाठक ने कहा कि सबसे पहले ग्रामीण क्षेत्रों में ‘एआई रेडीनेस’ तैयार करने की जरूरत है। उन्होंने विश्वविद्यालय के एआई हैकाथॉन का जिक्र करते हुए कहा कि इसके माध्यम से विद्यार्थियों को एआई आधारित समाधान विकसित करने के लिए तैयार किया जा रहा है। पहले विद्यार्थियों को एआई तकनीक का ज्ञान और प्रशिक्षण दिया जाए और इसके बाद वे स्थानीय जरूरतों के अनुसार मॉडल और सेवाएं विकसित करें। किसानों, गरीबों, मजदूरों और आम लोगों से सीधे जुड़े एआई टूल्स तैयार करने की कोशिश की जाएगी।
प्रो. पाठक ने बताया कि एआई का वास्तविक लाभ तभी व्यापक स्तर पर दिखाई देगा, जब तकनीक केवल बड़े शहरों और संस्थानों तक सीमित न रहकर समाज के विभिन्न वर्गों की समस्याओं के समाधान में इस्तेमाल हो।
एआई के फायदों और संभावित नुकसान को लेकर प्रो. पाठक ने कहा कि वर्तमान समय में एआई आवश्यकता बन चुका है। तकनीक को लेकर अनावश्यक डर की जरूरत नहीं है, लेकिन इसके इस्तेमाल में नैतिकता और मानवीय मूल्यों को प्राथमिकता देना जरूरी है। एआई का उपयोग जिम्मेदारी और मूल्यों के साथ किया जाना चाहिए। किसी भी नई तकनीक के साथ उसके अच्छे और गलत इस्तेमाल की संभावनाएं रहती हैं, इसलिए तकनीक से डरने के बजाय उसके सुरक्षित और नैतिक इस्तेमाल की व्यवस्था बनाना अधिक महत्वपूर्ण है।
चुनावी प्रचार में एआई के बढ़ते इस्तेमाल और इसके संभावित दुरुपयोग को लेकर प्रो. पाठक ने कहा कि नई तकनीक आने के साथ राजनीतिक और सामाजिक विमर्श के माध्यम भी बदलते रहे हैं। पहले समाचार पत्र, फिर टेलीविजन, इंटरनेट, वीडियो और सोशल मीडिया जैसे माध्यमों का इस्तेमाल बढ़ा और अब एआई भी इसी क्रम में शामिल हो रहा है। जैसे-जैसे तकनीक आधुनिक होती जाएगी, विमर्श और प्रचार में उसका इस्तेमाल भी बढ़ेगा। उन्होंने संभावना जताई कि भविष्य में डिजिटल टूल्स के जरिए किसी व्यक्ति के नाम या पहचान का इस्तेमाल करते हुए सामग्री तैयार की जा सकती है। ऐसे में एआई के जिम्मेदार इस्तेमाल और जागरूकता की आवश्यकता बढ़ जाती है।
प्रो. विनय कुमार पाठक ने बताया कि एआई पॉलिसी एडवाइजरी कमेटी में चार सदस्य हैं और टीम करीब तीन महीने के भीतर नीति तैयार करने की कोशिश कर रही है। नीति में विश्वविद्यालयों में एआई के इस्तेमाल, तकनीकी सेवाओं, विद्यार्थियों की तैयारी और समाज से जुड़े एआई समाधानों जैसे विषयों को शामिल किए जाने की दिशा में काम किया जाएगा।
उन्होंने आगे कहा कि एआई को लेकर विश्वविद्यालयों की भूमिका केवल तकनीक अपनाने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि विद्यार्थियों को ऐसी तकनीक विकसित करने के लिए भी तैयार करना चाहिए जिसका लाभ समाज के व्यापक वर्ग तक पहुंच सके।
--आईएएनएस
महापर्व छठ दुनिया के बाकी सभी त्योहारों से है अलग, जानिए 'नहाय-खाय' से 'भोरका अर्घ्य' तक की परंपरा
शिल्पा शेट्टी के नए शो में खुलेगा रिश्तों का 'प्रेशर कुकर', माता-पिता करेंगे कपल्स से सीधे सवाल
रीढ़ को लचीला और तनाव को दूर करता है मार्जरीआसन-बिटिलासन, जानें इसके फायदे
दिल्ली क्राइम सीजन 3 को 1 साल पूरा, रसिका दुग्गल बोलीं- ये शो मेरे दिल के बेहद करीब है
भाई दूज आज: जानिए तिलक का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इस पर्व का धार्मिक महत्व
नंदा देवी राजजात: हिमालय का महाकुंभ, जब बेटी को ससुराल विदा करते हैं पहाड़ के लोग
राशिफल 12 नवंबर : इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के नए रास्ते, कुछ को फैसलों में बरतनी होगी सावधानी
कॉस्मेटिक सर्जरी पर श्रुति हासन का बेबाक बयान, शराब की लत पर कहा- 'आठ साल तक नहीं पी एक बूंद'
‘भारत से दुनिया तक’: ‘रामायण’ ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया ₹1,000 करोड़ का आंकड़ा
6 Best Data Science Courses in Jaipur (2027)
'पंजाबी होने के नाते कभी छठ नहीं मनाया', पहली बार त्योहार का हिस्सा बनने पर आयुष्मान खुराना ने बताए अनुभव
रोज करें उत्थित पद्मासन, हाथों से लेकर कोर तक मिलेगी जबरदस्त ताकत
गोविंदा के बेटे यशवर्धन की डेब्यू फिल्म 'हीरो की हॉररिन' का पोस्टर आया सामने, डरावनी एक्ट्रेस ने मचाया तहलका
सा रे गा मा पा में शिवानी की परफॉर्मेंस ने कुमार सानू को किया भावुक, छुए पैर और गिफ्ट की लग्जरी घड़ी
सड़क पर पड़ी बोतल उठाती दिखीं जया बच्चन, लोगों ने सादगी को सराहा
प्रिंस विलियम, करण जौहर, आलिया भट्ट, सोनम कपूर और सचिन तेंदुलकर की मौजूदगी से सजेगी मुंबई की ‘अर्थशॉट प्राइज 2026’ की महफिल
'फ्रेंड्स' फेम कोर्टनी कॉक्स ने थामे ड्रमस्टिक, ग्रीन डे के गाने पर ड्रम बजाते हुए बोलीं- 'उल्टे तरीके से सीख रही हूं'
दिलजीत दोसांझ के अहमदाबाद कॉन्सर्ट पर नई पाबंदियों की मांग, 'पटियाला पेग' समेत 4 गाने नहीं गाने को कहा
अमेरिका के न्यू ऑरलियन्स में बड़ा जल हादसा : मिसिसिपी नदी में टैंकर ने यात्री क्रूज़ जहाज को मारी टक्कर, एक तरफ झुका क्रूज़, 32 घायल

अमेरिका में एयर ट्रैफिक संचार व्यवस्था ठप होने से मचा हड़कंप : देशभर में घंटों रुकी रहीं उड़ानें, गृह सुरक्षा मंत्री ने साइबर हमले से किया इनकार

राहुल गांधी पहुंचे हैदराबाद, गिग वर्कर्स से मुलाकात और भारत समिट सत्र को करेंगे संबोधित
राशिफल: शुक्रवार को कई राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, जानें मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन
शिल्पा शेट्टी के नए शो में खुलेगा रिश्तों का 'प्रेशर कुकर', माता-पिता करेंगे कपल्स से सीधे सवाल
'पंजाबी होने के नाते कभी छठ नहीं मनाया', पहली बार त्योहार का हिस्सा बनने पर आयुष्मान खुराना ने बताए अनुभव
'फ्रेंड्स' फेम कोर्टनी कॉक्स ने थामे ड्रमस्टिक, ग्रीन डे के गाने पर ड्रम बजाते हुए बोलीं- 'उल्टे तरीके से सीख रही हूं'
दिल्ली क्राइम सीजन 3 को 1 साल पूरा, रसिका दुग्गल बोलीं- ये शो मेरे दिल के बेहद करीब है
प्रिंस विलियम, करण जौहर, आलिया भट्ट, सोनम कपूर और सचिन तेंदुलकर की मौजूदगी से सजेगी मुंबई की ‘अर्थशॉट प्राइज 2026’ की महफिल
सड़क पर पड़ी बोतल उठाती दिखीं जया बच्चन, लोगों ने सादगी को सराहा
'स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क' में शनाया कपूर का डबल धमाका, रहस्य और रोमांच से भरपूर है सीरीज
फिल्म निर्माता बोनी कपूर का असली नाम है 'अचल', जानिए कैसा बदला नाम
रोज पांच मिनट करें चक्की चालनासन, पाचन मजबूत और कमर भी होगी लचीली
'स्वस्थ बचपन की शुरुआत स्वस्थ आदतों से', आयुष मंत्रालय ने बताया बच्चों की देखभाल का पारंपरिक फॉर्मूला
विश्व मधुमेह दिवस: क्या है डायबिटीज, युवाओं में क्यों बढ़ रहे इसके मामले; आयुर्वेद में बताए गए हैं निदान
'राजकुमार राव की जगह मनोज बाजपेयी होते तो किरदार में दम आ जाता', 'प्रहार' पर दर्शकों ने दिया ऐसा रिव्यू
रोज 5 मिनट करें अर्ध उष्ट्रासन, गर्दन-कमर दर्द और कब्ज से मिलेगा छुटकारा
दीपावली पर क्यों खास है पद्मावती अम्मावारी मंदिर का दर्शन? जानिए 'सारे' की परंपरा और आस्था
दुनिया का इकलौता मंदिर जहां हनुमान जी के 9 रूप और 12 लीलाओं के दर्शन, चिट्ठी लिखने से पूरी होती है मन्नत
रीढ़ को लचीला और तनाव को दूर करता है मार्जरीआसन-बिटिलासन, जानें इसके फायदे
शरीर के साथ मन का भी अभ्यास : योग में धारणा और ध्यान से मिलता है मानसिक संतुलन और आत्मिक शांति
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
मन को शांत और एकाग्र करना है, रोज करें त्राटक, दूर होगी अनिद्रा और तनाव की समस्या
क्या आप भी योग करते समय शरीर पर डालते हैं जरूरत से ज्यादा जोर? आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
सर्दी-जुकाम से लेकर डायबिटीज तक, कपालभाति के इन 3 प्रकारों से मिलेगी राहत
रोज करें उत्थित पद्मासन, हाथों से लेकर कोर तक मिलेगी जबरदस्त ताकत
योग में जल्दबाजी नहीं, नियमित अभ्यास है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताए सिद्धांत
सर्दियों में भी त्वचा रहेगी मुलायम और खूबसूरत रहेंगे बाल, बस इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान
'तितली उड़ी' गाने वाली गायिका शारदा कभी तेहरान की पार्टियों में गाती थीं, राजकपूर ने बॉलीवुड में कराई थी एंट्री
दीप्ति नवल ने फिल्म 'यात्रा' की तस्वीर शेयर कर ताजा की पुरानी यादें, लिखा-नाना और मेरे बीच का एक पल
'फ्लॉप शो' में दर्शकों को हंसाने वाले जसपाल भट्टी गंभीर मसलों को मजाकिया अंदाज में करते थे पेश
क्या आप भी टीवी देखते हुए खाते हैं खाना? आयुर्वेद में बताया गया है खतरनाक, जानें सही तरीका
पेट को रखना है फिट तो रोज करें ये 10 योगासन, गैस और कब्ज की परेशानी में मिलेगी राहत
अर्धहलासन: पेट की चर्बी और कब्ज से चाहिए छुटकारा, तो रोज करें ये आसान योगासन
वृश्चिकासन: शरीर ही नहीं मन को भी देता है चुनौती, जानें इसके अद्भुत फायदे और सही तरीका
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 14/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope