• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

यूपी के कानपुर में विमान हादसा : गंगा बैराज के पास ट्रेनी विमान क्रैश,ट्रेनर और ट्रेनी पायलट की मौत

Plane Crash in Kanpur, UP: Trainer Aircraft Crashes Near Ganga Barrage; Trainer and Trainee Pilot Killed - Kanpur News in Hindi

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक विमान हादसा हो गया। गंगा बैराज के पास नत्था पुरवा गांव में एक ट्रेनी विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में विमान में सवार ट्रेनर और ट्रेनी पायलट की मौत हो गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार विमान ट्विन इंजन वाला था। बताया जा रहा है कि विमान उड़ान पर था, इसी दौरान अचानक उसमें तेज धमाका हुआ। धमाके के बाद विमान अपना संतुलन खो बैठा और देखते ही देखते जमीन पर जा गिरा। हादसा इतना भीषण था कि विमान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार दोनों लोग बाहर नहीं निकल सके।
ट्रेनर और ट्रेनी पायलट की मौत
हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान गुजरात निवासी सचिन भाटिया और कर्नाटक निवासी अभिषेक पुजारी के तौर पर हुई है। सचिन भाटिया ट्रेनर के रूप में विमान में मौजूद थे, जबकि अभिषेक पुजारी ट्रेनिंग ले रहे थे।
हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस-प्रशासन की टीम



विमान दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं। हादसे के बाद आसपास के इलाके में बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। राहत और बचाव से जुड़ी कार्रवाई के साथ घटनास्थल की जांच भी शुरू कर दी गई है।

विमान क्रैश की वजह का पता लगाने में जुटी जांच टीम




फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उड़ान के दौरान विमान में धमाका किस वजह से हुआ और इसके बाद वह दुर्घटनाग्रस्त कैसे हुआ। पुलिस और संबंधित अधिकारी हादसे के कारणों की जांच कर रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद ही दुर्घटना की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Plane Crash in Kanpur, UP: Trainer Aircraft Crashes Near Ganga Barrage; Trainer and Trainee Pilot Killed
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: plane crash in kanpur, kanpur, up, trainer aircraft crashes, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kanpur news, kanpur news in hindi, real time kanpur city news, real time news, kanpur news khas khabar, kanpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved