• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

चौकी इंचार्ज ने तहरीर में किया खेल, कप्तान ने जांच के दिए आदेश

minor girl missing case update sp gave order in this case - Kanpur News in Hindi

कानपुर। छह दिन पहले रहस्मय तरीके से गायब हुई नाबालिग लड़की के परिजनों ने चौकी इंचार्ज पर तहरीर में खेल करने का आरोप लगाया। परिजनों की शिकायत पर कप्तान ने जांच के आदेश दे सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। कोतवाली इलाके के सरसैया घाट में रहने वाली एक नाबालिग लड़की 27 जून को रहस्यमय तरीके से लापता हो गई थी। जिसके बाद परिजनों ने मोहल्ले के लड़के मुकुल शर्मा के खिलाफ चौकी प्रभारी सरसैया घाट को तहरीर दी। पीड़ित परिजनों ने सोमवार को कप्तान सोनिया सिंह से मिल न्याय की गुहार लगाई। आरोप लगाया कि चौकी प्रभारी सुरजीत यादव ने सेटिंग के चलते तहरीर में खेल कर दिया और गुमशुदगी की रिपोर्ट लिख दी। लड़की के पिता ने बताया कि चौकी इंचार्ज ने एक सादे कागज में दस्तखत करवा लिया था और उसी को बाद में अपने मनमुताबिक तहरीर में बदल दिया। जबकि हम लोग नामजद तहरीर दिया था और उसे गुमशुदगी में दर्ज कर दिया। बताया कि आरोपी लड़के को चौकी में बुलाकर सेटिंग कर बिना पूछताछ के छोड़ दिया। कप्तान सोनिया सिंह ने चौकी इंचार्ज के खिलाफ जांच के आदेश देते हुए आश्वासन दिया कि मामले में निष्पक्ष कार्रवाई होगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-minor girl missing case update sp gave order in this case
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: minor girl, missing case, update, ssp gave order, in this case, kanpur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, kanpur news, kanpur news in hindi, real time kanpur city news, real time news, kanpur news khas khabar, kanpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved