• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कानपुर पुलिस ने गोकशी के मामले में दो वांछित अभियुक्तों को मुठभेड़ के दौरान किया गिरफ्तार

Kanpur Police arrest two wanted suspects in a cow slaughter case following an encounter - Kanpur News in Hindi

कानपुर । उत्तर प्रदेश के कानपुर में पुलिस ने गोकशी की घटना के मामले में फरार चल रहे दो वांछित अभियुक्त शुक्रवार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में दोनों अभियुक्त गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल) अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि 7 और 8 अक्टूबर की मध्यरात्रि नवाबगंज थाना क्षेत्र में गोकशी की घटना हुई थी। मौके से गौ-अवशेष बरामद होने के बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। मामले के खुलासे के लिए स्वॉट, सर्विलांस, साइबर और नवाबगंज थाना पुलिस की टीमें गठित की गई थीं। पुलिस ने गुरुवार को एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया था, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी थी। इसी क्रम में शुक्रवार को फजलगंज थाना क्षेत्र में दो वांछित अभियुक्तों की मौजूदगी की सूचना मिली। इसके बाद फजलगंज पुलिस, स्वॉट, सर्विलांस और साइबर टीम ने संयुक्त रूप से घेराबंदी की। पुलिस का दावा है कि इस दौरान अभियुक्तों ने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में दोनों अभियुक्त गोली लगने से घायल हो गए।
घायल अभियुक्तों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस उपायुक्त अतुल श्रीवास्तव के मुताबिक, आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। उनसे मिले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
उधर, पुलिस लाइन में होमगार्ड भर्ती की मेडिकल परीक्षा के दौरान डॉक्टरों से मारपीट मामले में पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
सहायक पुलिस आयुक्त (कोतवाली) अमित कुमार पांडेय ने बताया कि गुरुवार को पुलिस लाइन में होमगार्ड भर्ती की मेडिकल परीक्षा के दौरान लगभग 7.30 बजे सूचना प्राप्त हुई कि कुछ अभ्यर्थियों की ओर से डॉक्टरों पर पैसे लेने के आरोप लगाते हुए उनके साथ मारपीट की गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाँच की, जिसमें कुछ अभ्यर्थियों की ओर से डॉक्टरों और अन्य व्यक्तियों के खातों में पैसे भेजने व नकद भुगतान किए जाने की बात सामने आई।
उन्होंने कहा कि संदिग्धों से पूछताछ जारी है, जांच में प्रकाश में आने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Kanpur Police arrest two wanted suspects in a cow slaughter case following an encounter
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: encounter, kanpur police, kanpur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kanpur news, kanpur news in hindi, real time kanpur city news, real time news, kanpur news khas khabar, kanpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved