• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कानपुर देहात: हरिओम यादव उर्फ बोतल बाबा पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, पुलिस ने जेल भेजा

Kanpur Dehat:   (Bottle Baba) alias Hariom Yadav accused of attempted rape; police send him to jail - Kanpur News in Hindi

कानपुर देहात । कानपुर देहात पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। पुलिस ने कथित बोतल बाबा को उसके साथ समेत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एक महिला की ओर से बोतल बाबा पर गंभीर आरोप लगाए गए थे। तहरीर मिलने पर पुलिस की ओर से तत्काल कार्रवाई की गई है। औरैया जिले के थाना फफूंद की रहने वाली पीड़ित महिला ने बोतल बाबा पर गंभीर आरोप लगाए थे। 15 जून को महिला के दो देवर उस बहला फुसलाकर कानपुर देहात थाना के देवराहट अंतर्गत 'चैन का पुरवा' गांव में एक कथित बाबा हरिओम यादव के पास ले गए थे। अनुष्ठान कराने के नाम पर कथित बाबा हरिओम यादव ने महिला के साथ छेड़खानी की और दुष्कर्म करने का प्रयास किया। पीड़िता की ओर से तहरीर मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला के देवरों सहित कुल 5 आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
मुख्य आरोपी बाबा हरिओम यादव और उसके साथी दीपक को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
​कानपुर देहात के अपर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रसाद ने बताया, "तहरीर के आधार पर 5 लोगों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया था। मुख्य आरोपी हरिओम यादव और उसके साथी दीपक को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस की ओर से जानकारी दी गई कि औरैया जिले की रहने वाली एक महिला पर काले साया की आशंका पर उसके दो देवर उसे कानपुर देहात के 'चैन का पुरवा' गांव में एक बाबा हरिओम यादव के पास लाए थे। महिला की ओर से छेड़खानी और दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाया गया है। इस मामले में बाबा से पूछताछ की जा रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Kanpur Dehat: (Bottle Baba) alias Hariom Yadav accused of attempted rape; police send him to jail
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hariom yadav, kanpur dehat, kanpur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kanpur news, kanpur news in hindi, real time kanpur city news, real time news, kanpur news khas khabar, kanpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved