• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कानपुरः सीएसए विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. आनंद कुमार सिंह ने दिया इस्तीफा

Kanpur: CSA University Vice Chancellor Dr. Anand Kumar Singh Resigns - Kanpur News in Hindi

कानपुर । चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. आनंद कुमार सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने मंगलवार को कुलाधिपति व राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को भेज दिया, जिसको उन्होंने स्वीकार कर लिया। राज्यपाल ने मंडलायुक्त के. विजयेंद्र पांडियन को विश्वविद्यालय का कार्यभार सौंपा है। कुलपति आनंद कुमार सिंह के इस कदम के पीछे कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल की नाराजगी बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार 18 सितंबर को चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के 27वें दीक्षा समारोह के दौरान कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल विश्वविद्यालय की बदहाली पर नाराज हो गई थीं। उन्होंने विश्वविद्यालय की रैंकिंग गिरने और पढ़ाई के स्तर को लेकर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि जब रैंकिंग में गिरावट आ रही है तो विश्वविद्यालय अच्छा कैसे हो सकता है।
उन्होंने कहा था कि विश्वविद्यालय की स्थिति बदहाल है। यहां तक कि छात्रावासों के शौचालय व बाथरूम तक विचारणीय स्थिति में हैं। गंदगी और बदबू के बीच छात्र रहने को मजबूर हैं। यही नहीं, दीक्षा समारोह के दौरान ही राज्यपाल पटेल ने विश्वविद्यालय प्रबंधन को खूब खरी-खोटी सुनाई थी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Kanpur: CSA University Vice Chancellor Dr. Anand Kumar Singh Resigns
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dr anand kumar singh, kanpur, csa university, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kanpur news, kanpur news in hindi, real time kanpur city news, real time news, kanpur news khas khabar, kanpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved