कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक नाबालिग से छेड़खानी के मामले में आरोपियों ने पीड़िता की मां और मौसी पर हमला कर दिया। इससे पीड़िता की मां की मौत हो गई और माैसी की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने इस घटना के बाद 10 लोगों को दबोच लिया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मिली जानकारी के अनुसार, कानपुर में एक एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिख रहा है कि 9 जनवरी को रेप के प्रयास के आरोपियों को जमानत मिलने के बाद पीड़िता की मां और मौसी पर हमला कर दिया। इस वीडियो में 5 लोगों ने दो महिलाओं की पिटाई करते हुए दिखाई दे रहा है।
वीडियो में आरोपी अपने जूतों से पीड़िता का मां का सिर कुचल देता है। दोनों महिलाएं पीड़िता की मां और दूसरी महिला पीड़िता की मौसी थी। कथित तौर पर छेड़खानी के मामले में गवाही देने के कारण इनको पीटा जा रहा था। इस घटना के बाद दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। पीडिता की मौसी को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया , पीड़िता की मां को रामादेवी मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया था। लेकिन इलाज के दौरान 17 जनवरी को पीड़िता की मां ने दम तोड़ दिया है।
Politics At Peak : अमेठी में कांग्रेस नेता सुबह भाजपा में गए, शाम को घर वापसी
वोटिंग ऑफर : अंगुली पर लगी नीली स्याही दिखाकर दो दिन 50 प्रतिशत तक की छूट ले सकेंगे मतदाता
भाजपा उम्मीदवारों को जनता समझती है, वोट की चोट से देगी जवाब : दिग्विजय चौटाला
Daily Horoscope