• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

इंडी गठबंधन सत्ता में आया तो लौट आएगा आतंकवाद और नक्सलवाद का दौर : CM योगी

If Indi alliance comes to power, the era of terrorism and Naxalism will return: CM Yogi - Kanpur News in Hindi

कानपुर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छावनी विधानसभा क्षेत्र में कानपुर और अकबरपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि अगर इंडी गठबंधन सत्ता में आता है तो देश में एक बार फिर आतंकवाद और नक्सलवाद का दौर शुरू हो जाएगा। संविधान संशोधन का डर फैलाने वाली कांग्रेस ने सबसे पहले भारतीय संविधान में संशोधन करते हुए अभिव्यक्ति की आजादी को रौंदने का काम किया था। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि सपा के एजेंडे में अयोध्या का विकास नहीं, बल्कि अयोध्या में आतंकी हमला करने वाले आतंकवादियों के मुकदमे वापस लेना था।
उन्होंने कहा कि कानपुर को मां गंगा के आशीर्वाद से उर्वरता और उद्यमिता का वरदान मिला है। ये क्रांति की धरा होने के साथ ही देश के विकास की ऊर्जा की भूमि भी है। चौथे चरण में कानपुर की जनता को निर्णय लेना है। आज पूरे देश में एक ही स्वर गूंज रहा है 'फिर एक बार मोदी सरकार और अबकी बार 400 पार'। 400 पार में कानपुर और अकबरपुर की सीटें भी शामिल होंगी।
-- आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-If Indi alliance comes to power, the era of terrorism and Naxalism will return: CM Yogi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: terrorism, naxalism, cm yogi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kanpur news, kanpur news in hindi, real time kanpur city news, real time news, kanpur news khas khabar, kanpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved