• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राम रहीम पर कोर्ट के फैसले का सम्मान : राजीव शुक्ला

honors on courts decision on Ram Rahim: Rajiv Shukla - Kanpur News in Hindi

कानपुर। साध्वी यौन शोषण मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को 20 साल की सुजा सुनाई। जिस पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री व कांग्रेस राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला ने कहा कि कोर्ट के फैसले का हम सम्मान करते हैं। दोषी कोई भी हो भारत के कानून से ऊपर नहीं है और उसे सजा जरूर मिलती है। पूर्व केन्द्रीय मंत्री व आईपीएल कमिश्नर राजीव शुक्ला सोमवार को कानपुर दौरे पर आये। इस दौरान ग्रीनपार्क स्टेडियम का निरीक्षण भी किया। मीडिया ने गुरमीत राम रहीम के सजा सुनाये जाने पर सवाल किया तो शुक्ला ने कहा कि सीबीआई की विशेष कोर्ट ने जो फैसला दिया है, उसका हम सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं होनी चाहिये। डेरा सच्चा सौदा के समर्थकों को भी कोर्ट के फैसले का सम्मान करना चाहिये। भारत लोकतांत्रिक देश हैं और यहां की न्यायपालिका में पूरा देश विश्वास करता है। ऐसे में अपनी बात को न्यायपालिका में रखना चाहियें न कि हिंसा। हरियाणा में हुई हिंसा पर तंज कसते हुए कहा कि हरियाणा सरकार हिंसा को रोकने में पूरी तरह नाकाम रही है, जिसका खामियाजा आने वाले चुनाव में हरियाणा सरकार को भुगतना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-honors on courts decision on Ram Rahim: Rajiv Shukla
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: former union minister-rajiv shukla, ram rahim rape case, gurmeet ram rahim, hindi news, regional news of up, news in hindi, breaking news in hindi, kanpur news, kanpur news in hindi, real time kanpur city news, real time news, kanpur news khas khabar, kanpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved