• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल का निधन, राजनीतिक जगत में शोक की लहर

Former Union Minister Shriprakash Jaiswal passes away, political circles mourn - Kanpur News in Hindi

कानपुर। पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता श्रीप्रकाश जायसवाल का शुक्रवार को निधन हो गया। वे पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। शुक्रवार दोपहर अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें कानपुर के कार्डियोलॉजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनका निधन हो चुका था। अस्पताल के निदेशक डॉ. राकेश वर्मा ने भी उनकी मृत्यु की पुष्टि की। जायसवाल के निधन की खबर से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई। कांग्रेस, भाजपा सहित अन्य दलों के नेताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक्स पर संवेदना व्यक्त करते हुए लिखा “पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्रीप्रकाश जायसवाल जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। वे कांग्रेस की विचारधारा में रचे-बसे थे और उन्होंने केंद्रीय मंत्री के रूप में पूरी निष्ठा से कार्य किया। उनके निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को संबल दें। ॐ शांति।”
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट कर उनके निधन पर दुख जताया है। बता दें कि, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल का शुक्रवार को कानपुर में लंबी बीमारी से जूझते हुए निधन हो गया। वे पहले केंद्र में गृह राज्य मंत्री और बाद में कोयला मंत्री के पद पर काम कर चुके थे। पिछले कुछ समय से उनकी तबीयत लगातार खराब चल रही थी।
सीएम योगी ने पोस्ट करते हुए कहा, पूर्व केंद्रीय मंत्री, वरिष्ठ राजनेता श्री श्रीप्रकाश जायसवाल जी का निधन अत्यंत दुःखद है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर उनकी हालत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें कानपुर के कार्डियोलॉजी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि वे अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ चुके थे। अस्पताल के निदेशक डॉ. राकेश वर्मा ने भी उनकी मृत्यु की पुष्टि की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Former Union Minister Shriprakash Jaiswal passes away, political circles mourn
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kanpur, former union minister of state for home affairs, senior congress leader, shriprakash jaiswal passes away, rajasthan, former chief minister ashok gehlot, chief minister yogi adityanath, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kanpur news, kanpur news in hindi, real time kanpur city news, real time news, kanpur news khas khabar, kanpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved