• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

यूपी में जातिगत पहचान लिखे वाहन पर लगा पहला जुर्माना

First fine imposed on vehicle with caste identity in UP - Kanpur News in Hindi

कानपुर । उत्तर प्रदेश के कानपुर में अपनी तरह का एक पहला मामला सामने आया है, जहां वाहनों की विंडस्क्रीन और नंबर प्लेट पर जातिगत पहचान लिखने पर जुर्माना लगा दिया गया। कानपुर में एक शख्स के एसयूवी पर 'कुशवाहा' और 'अखिल मौर्य महासभा' लिखा था, जिसके चलते उसका चालान काट दिया गया। इंस्पेक्टर कोतवाली, संजीव कांत मिश्रा के अनुसार, "हमने एक एसयूवी के मालिक को शहर में पहला चालान जारी किया, जिसके रियर विंडस्क्रीन पर पेंट से 'कुशवाहा' और 'अखिल भारतीय मौर्य महासभा' लिखा था। वाहन कानपुर में पंजीकृत था, जो अनिल कुमार का था। हमने एसयूवी के मालिक पर 2000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है। ' उत्तर प्रदेश में जातिगत राजनीति मजबूत होने के साथ, राज्य भर में विंडस्क्रीन या वाहनों की नंबर प्लेट पर जाति के नाम प्रदर्शित करना एक फैशन बन गया है।
पिछले सप्ताह, इस संबंध में एक आदेश एक अतिरिक्त परिवहन आयुक्त द्वारा सभी क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों (आरटीओ) को जारी किया गया था जिसमें कहा गया था कि ऐसे सभी वाहन मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
यह आदेश परिवहन विभाग द्वारा प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) से प्राप्त निर्देशों के बाद जारी किया गया।
महाराष्ट्र के एक शिक्षक - हर्षल प्रभु - ने इस चलन का विरोध करते हुए एक पत्र लिखा था।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-First fine imposed on vehicle with caste identity in UP
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: up news, up hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, kanpur news, kanpur news in hindi, real time kanpur city news, real time news, kanpur news khas khabar, kanpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved