• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नकली नोट छापने के कारखाने का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार

Fake note printing factory 3 arrested in kanpur dehat - Kanpur News in Hindi

कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले के रसूलाबाद थाना क्षेत्र में जनसेवा केंद्र में मंगलवार तड़के स्वाट टीम ने छापा मारकर नकली नोट छापने के कारखाने का भंडाफोड़ किया। टीम ने मौके से नकली नोट छापने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया और 12 लाख रुपये के 2,000 और 500 रुपये के नकली नोट बरामद किए। स्वाट टीम प्रभारी संतोष कुमार आर्य की टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि रसूलाबाद से सटे कहिंजरी कस्बे में चल रहे जनसेवा केंद्र में कंप्यूटर स्कैनर के जरिए पांच सौ और दो हजार रुपये के नकली नोट छापे जा रहे हैं। सूचना पर स्वाट टीम ने मंगलवार तड़के जनसेवा केंद्र पर छापा मारा और मौके से नोट छापते तीन युवकों को रंगे हाथ पकड़ा। पुलिस टीम ने कंप्यूटर तथा दूसरे उपकरण व मशीनें भी जब्त कर लिए। मौके से 12 लाख 39 हजार 500 रुपये की नकली मुद्रा बरामद की गई।
पुलिस ने बताया, "पकड़े गए युवकों की पहचान अश्वनी कुमार, जय प्रताप गौड़ उर्फ राजा सिंह और राजकुमार तिवारी उर्फ नन्हऊ के रूप में हुई। जनसेवा केंद्र अश्वनी चलाता है और तीन लोग अब तक करीब 40 लाख रुपये के नकली नोट बाजार में चला चुके हैं। पकड़े गए युवकों से पूछताछ चल रही है।"
वहीं इस कामयाबी पर अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन ने टीम को 15,000 रुपये और एसपी ने 5,000 रुपये पुरस्कार स्वरूप प्रदान किए।
आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Fake note printing factory 3 arrested in kanpur dehat
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: fake note, printing factory, 3 arrested, kanpur dehat, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, kanpur news, kanpur news in hindi, real time kanpur city news, real time news, kanpur news khas khabar, kanpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved