कानपुर । कानपुर के एक लड़के ने बिहार के बेगुसराय की एक लड़की से शादी रचाई और इसके बाद करीब डेढ़ महीने बीत गए, लेकिन वह अपनी पत्नी को लेकर अपने घर नहीं लौट सका। देशव्यापी लॉकडाउन फिलहाल अपने तीसरे चरण में है, जिसके चलते दूल्हा, बारातियों के साथ बिहार में अपने ससुराल में ही फंसा हुआ है। कोरोनावायरस के चलते लगाए गए लॉकडाउन व प्रतिबंधों के चलते दूल्हा व बाराती सभी करीब 45 दिन से लड़की वालों के यहां रह रहे हैं, ऐसे में लड़की के परिवारवालों पर भी अब इतने लोगों के देखभाल का दबाव बनता जा रहा है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
कानपुर के चौबेपुर गांव के रहने वाले इम्तियाज ने 21 मार्च को बेगुसराय के खुशबू से शादी की थी। इसके ठीक एक दिन बाद यानि कि 22 मार्च को जनता कर्फ्यू का ऐलान किया गया और इसके बाद लॉकडाउन लगा दिया गया, जिसके चलते 12 बारातियों सहित दूल्हा अपने घर को नहीं लौट सका।
दूल्हे की बहन आफरीन, जो फिलहाल चौबेपुर में अपने घर पर है, ने कहा, "बारात अभी तक नहीं लौटी है और हम लोग परेशान हैं। हम समझ सकते हैं कि दुल्हन के परिवार के लिए इतने लंबे समय तक इतने सारे लोगों को खाना खिलाना कितना मुश्किल हो रहा होगा।"
इम्तियाज ने कहा कि उसने स्थानीय अधिकारियों के पास अपना नाम दर्ज करा लिया है और दुल्हन के साथ अब अपने घर लौटना चाह रहा है।
--आईएएनएस
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope