• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

झुलसे युवक का मेडिकल न कराने पर पीड़ित पहुंचा अधिकारी की चौखट

Doctor of the victim reached the victim after not giving medical help to the scorched young man in kanpur - Kanpur News in Hindi

कानपुर। पुलिस की संवेदनहीनता देखने को मिल रही है। शराब पीने के लिए रुपए नहीं देने पर दबंगों ने एक युवक को पेट्रोल डाल कर जला दिया। घटना के एक सप्ताह बाद भी पुलिस ने पीड़ित युवक का मेडिकल नहीं कराया। सरकारी अस्पताल में युवक को भर्ती नहीं किया गया। जिससे उसकी जान पर बनी हुई है। पीड़ित इन्साफ के लिए अधिकारियों के दफ्तर के चक्कर काट रहा है।
काकादेव पुरानी बस्ती निवासी ई-रिक्शा चालक गौरव चौहान से क्षेत्र के दबंग कल्लू ने बीती 22 जून को कल्यानपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नमक फैक्ट्री चौराहे के पास देशी शराब का क्वार्टर खरीदने के लिए 60 रुपए मांगे। रुपए नहीं देने पर अपने दो साथियों के साथ उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। जिससे गौरव गम्भीर रुप से झुलस गया। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने गौरव को अस्पताल में भर्ती नहीं कराया। जिसके चलते सरकारी अस्पताल में उसका इलाज नहीं हो सका। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर तीन लोगों पर मामला तो दर्ज कर लिया। पीड़ित गौरव ने मंगलवार को डीआईजी आफिस पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। डीआईजी की अनुपस्थिति में पीड़ित ने एसपी (क्राइम) राजेश यादव को अपनी आपबीती बताई। पीड़ित के मुताबिक पुलिस को उसका मेडिकल कराने की फुर्सत नहीं मिली। पुलिस ने तीनों आरोपियों में किसी की भी गिरफ्तारी नही की। पीड़ित आरोपियों की गिरफ्तारी और मेडिकल कराने के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहा हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Doctor of the victim reached the victim after not giving medical help to the scorched young man in kanpur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: doctor, victim, reached, after not giving medical help, scorched young man, kanpur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, kanpur news, kanpur news in hindi, real time kanpur city news, real time news, kanpur news khas khabar, kanpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved