कानपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को यहां नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में आयोजित रैली के दौरान काफी आक्रामक रुख में नजर आए। उन्होंने कहा कि सीएए और राष्ट्रीय नागरिक पंजीकरण (एनआरसी) के नाम पर राज्य में हिंसा और आगजनी की तो ऐसा हाल करेंगे कि आने वाली 10 पुश्तें याद रखेंगी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उन्होंने विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए कहा कि धरना प्रदर्शन के लिए घर की महिलाओं और बच्चों को आगे कर दिया। उन्हें असल में पता ही नहीं है कि वे किसका विरोध कर रहे हैं। हमने प्रदर्शन के दौरान तोडफ़ोड़ करने वालों से रिकवरी के आदेश दिए हुए हैं। शायद इसी कारण विपक्ष ने महिलाओं को आगे कर दिया है। हिंसा करने वालों के खिलाफ सरकार सख्ती से निपटेगी।
लोगों की भावनाएं भडक़ाना, उत्तेजक नारे लगाना देशद्रोह की श्रेणी में आएगा। हम राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत एक्शन लेंगे। यह नागरिकता लेने नहीं बल्कि देने वाला कानून है। कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और वामपंथी दल पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं। जनता उन्हें समय आने पर करारा जवाब देगी। भारत में रहकर भारत के खिलाफ साजिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विपक्ष के ऐसे रवैये से दुश्मनों के हौसले बुलंद हैं लेकिन हम ये साजिश सफल नहीं होने देंगे।
जब वो देखते कि भारत वैक्सीन देकर दुनिया के दूसरे देशों की मदद भी कर रहा है तो उनको कितना गर्व होता: PM मोदी
भारत जैसे बड़े देश के लिए 4 राष्ट्रीय राजधानी होनी चाहिए - ममता बनर्जी
जम्मू-कश्मीर में बीएसएफ और इंटेलिजेंस ने खोजी सुंरग, देखें तस्वीर
Daily Horoscope