• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

किशोर की ईंट से कूचकर निर्मम हत्या कर शव हाईवे किनारे फेंका

boy killing and the body was thrown off the highway in kanpur - Kanpur News in Hindi

हिमांशु तिवारी, कानपुर। बिठूर इलाके में बुधवार सुबह हाइवे किनारे किशोर की ईंटों से कूचकर निर्मम हत्या कर दी गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस फारेंसिक व डॉग स्क्वायड टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हत्यारों की तलाश में जुट गई है। बिठूर के गम्भीरपुर गांव के पास से निकले हाइवे किनारे खाई में शौच के लिए गयी महिलाओं ने किशोर का शव देखा और इसकी सूचना गांव आकर दी। ग्रामीणों ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंचे एसओ बिठूर ने मामले की जानकारी आलाधिकारियों को देते हुए फारेंसिक व डॉग स्क्वायड टीम की सहायता ली।
मंगलवार दोपहर घर से निकला था आकाश

हाइवे किनारे मिली लाश की शिनाख्त डांस टीचर आकाश 17 वर्ष पुत्र विनोद गौतम निवासी सिंक रोड थाना फजलगंज के रूप में हुई है। मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि मंगलवार दोपहर तीन बजे से आकाश बैग लेकर घर से निकला था। शाम को उसके न आने पर ही हम सब उसकी तलाश में लगे हुए थे और उसका फोन भी बंद जा रहा था। परिजनों के अनुसार आकाश का फजलगंज थानाक्षेत्र के ही प्रतापगंज मोहल्ले के कुछ लड़कों से विवाद भी था। फिलहाल उन्होंने विवाद का कारण नहीं स्पष्ट किया, लेकिन हत्या की सुई उन लड़कों के ऊपर ही घूम रही है।

मिट्टी के ईटों से चेहरा कुचकर उतारा मौत के घाट
हत्यारे अपने साथ कोई आलाकत्ल नहीं लाया था, क्योंकि उसने आकाश को हाइवे की खुदाई में निकली हुई ठोस मिट्टी के पत्थरों से चेहरे को कूच-कूच कर मौत के घाट उतारा है। लाश के पास से पुलिस को खून से सने मिट्टी के पत्थर मिले हैं।

करीबी पर हत्या का शक
हत्यारा आकाश का कोई करीबी तो नहीं, ऐसे कैसे वो बैग लेकर बिना परिजनों को जानकारी दिए घर से अंजान के साथ निकल पड़ेगा। मृतक के भाई मोहित ने कुछ करीबियों पर हत्या की आशंका जताते हुए नाम पुलिस को बताएं हैं। जिसके आधार पर पुलिस हत्या की घटना में करीबी पर शक के बिन्दु की जांच कर रही है। सीओ संजीव दीक्षित ने बताया परिजनों द्वारा जिन लोगों पर शक जताया जा रहा है, उनसे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही हत्या का खुलासा किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-boy killing and the body was thrown off the highway in kanpur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: boy killing, body was thrown off, highway, kanpur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, kanpur news, kanpur news in hindi, real time kanpur city news, real time news, kanpur news khas khabar, kanpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved