कानपुर। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार के समय इसी कानपुर में कट्टे बनते थे, आज कानपुर में डिफेंस कॉरिडोर का एक नया नोड तैयार हो रहा है। देश के रक्षा उत्पादन के केंद्र के रूप में कानपुर एक नई पहचान बना रहा है।
मुख्यमंत्री योगी ने मंगलवार को एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कभी कानपुर कर्फ्यू के लिए जाना जाता था, आज कानपुर में एयरपोर्ट बनकर तैयार हो चुका है। इसी महीने इसका उद्घाटन होने जा रहा है। अब कानपुर का अपना एयरपोर्ट होगा। लखनऊ-कानपुर के बीच में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस हाईवे एक नई पहचान बना रहा है। कानपुर की कनेक्टिविटी ने कानपुर की प्रोडक्टिविटी को बढ़ाने में योगदान दिया है। विगत वर्ष ही प्रधानमंत्री के सानिध्य में कानपुर को मेट्रो का उपहार मिला है और मेट्रो के सेकेंड फेज का कार्य भी युद्धस्तर पर चल रहा है। उसका लोकार्पण कार्यक्रम भी जल्द होने वाला है। समाजवादी पार्टी की सरकार के समय इसी कानपुर में कट्टे बनते थे, आज कानपुर में डिफेंस कॉरिडोर का एक नया नोड तैयार हो रहा है। देश के रक्षा उत्पादन के केंद्र के रूप में कानपुर एक नई पहचान बना रहा है। ये है नया कानपुर। उन्होंने कानपुर की जनता से निकाय चुनावों में भाजपा का बोर्ड गठित करने में मदद की अपील की।
सीएम योगी ने कानपुर वासियों से भाजपा उम्मीदवारों के लिए वोट की अपील करते हुए कहा कि जो लोग कानपुर के कर्फ्यू के लिए जिम्मेदार थे, दंगे के लिए जिम्मेदार थे, कानपुर में भारत की आस्था के साथ खिलवाड़ करने के जिम्मेदार हैं, वो लोग आज समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी बनकर आपके सामने आए हैं। मातृ शक्ति के विषय में उनकी कैसी टिप्पणियां होती हैं, रामायण जैसा पवित्र ग्रंथ के लिए उनकी टिप्पणियां क्या होती हैं, ये किसी से छुपा हुआ नहीं है। इसीलिए कानपुर के नगरवासियों से अपील करता हूं कि अपने इस मेट्रो सिटी को फिर से बुनियादी सुविधाओं से और बेहतर करने के लिए डबल इंजन सरकार के साथ एक ट्रिपल इंजन का बोर्ड बनना चाहिए। भाजपा का बोर्ड बनेगा तो इन सुविधाओं को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। नगर निकाय चुनाव आपके सामने एक माध्यम है। यहां न केवल नगर निकाय महापौर को बल्कि सभी वाडरें में भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाकर एक बेहतरीन और फुल मेजॉरिटी का बोर्ड बने ये हम सबकी प्राथमिकता है। ये चुनाव व्यक्तिगत राग-द्वेश का चुनाव नहीं है, व्यक्तिगत टिप्पणी करने का चुनाव नहीं है। ये चुनाव अपनी सिटी को स्मार्ट सिटी, सेफ सिटी और बुनियादी सुविधाओं से आच्छादित करने का चुनाव है। नागरिकों को अच्छी सड़कें मिले, स्ट्रीट लाइट मिले, जल निकास की अच्छी व्यवस्था हो, हर घर शुद्ध पेयजल की सुविधा मिले, कहीं भी सीवर लीक न हो, नगरीय जीवन में कहीं कोई असुविधा न हो, ये सभी कार्य हमें आगे बढ़ाने हैं। कोई भी बोर्ड तभी अच्छा काम कर सकता है जब केंद्र और राज्य सरकार की मदद मिल रही हों। अन्यथा अकेले नगर निगम बोर्ड कुछ भी करने की स्थिति में नहीं हो सकता है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इससे पहले अपने संबोधन की शुरूआत करते हुए सीएम योगी ने कहा कि कानपुर को पनकी वाले हनुमान मंदिर के साथ ही मां गंगा का सानिध्य हमेशा ही मिलता रहा है। कभी कानपुर की पहचान देश के टेक्सटाइल हब के साथ ही देश के सबसे बड़े औद्योगिक नगरों के रूप में थी। पिछली सरकारों ने कानपुर की जो उपेक्षा की वो आपसे छुपी नहीं है। मां गंगा जो हम सबकी आस्था है, हमारी अस्मिता है, हम सबकी पहचान है, पिछली सरकारों की उपेक्षा के कारण अकेले सीसामऊ में 14 करोड़ लीटर सीवर मां गंगा में गिरा करके उसके अस्तित्व पर प्रश्न खड़ा करने का प्रयास हुआ था। जब नमामि गंगे परियोजना का कार्य प्रारंभ हुआ और पीएम मोदी जी के विजन को जमीनी धरातल पर उतारने के अभियान को आगे बढ़ाया गया। उस समय प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार थी। दो वर्ष तक सपा ने कोई कार्य नहीं किया।
सीएम योगी ने कहा कि कानपुर आज नई पहचान के साथ आगे बढ़ रहा है। यह वही कानपुर है जिसके बारे में लोगों के मन में अनेक आशंकाएं थीं। जो लोग कार्य नहीं करते, वो अफवाह का सहारा लेते हैं। उनको कार्यों पर नहीं कारनामों में विश्वास है। यही कार्य कानपुर में होता रहा, यही प्रदेश में होता रहा और सपा-बसपा और कांग्रेस की मिली जुली सरकारें जब देश में थीं, तब वहां भी ये लोग इसी तरह के कारनामे करते रहे। उन्होंने कानपुर में सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि कानपुर नगर में अब तक प्रदेश और केंद्र ने मिलकर 22 हजार से अधिक एक-एक पीएम आवास देने का काम किया है। 71 हजार 200 से अधिक पटरी व्यवसायियों को ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराने का काम हुआ है। 51,800 से अधिक निराश्रित महिलाओं को, 22,600 से अधिक दिव्यांगजनों को और 75,300 से अधिक वृद्धजनों को 12 हजार वार्षिक पेंशन की सुविधा का लाभ सिर्फ कानपुर में प्राप्त हो रहा है।
--आईएएनएस
9 अक्टूबर का पंचांग : कन्या राशि में गोचर करेंगे चंद्रमा, सुबह 11:50 से दोपहर 12:37 बजे तक अभिजीत मुहूर्त
रेखा के जन्मदिन पर इंडस्ट्री ने लुटाया प्यार, शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा-खूबसूरती और स्टाइल की मिसाल
उर्मिला मातोंडकर ने किए संजीवनी हनुमान मंदिर के दर्शन, बोलीं- यहां मिलने वाली शांति का अनुभव जरूर करना चाहिए
जन्मदिन विशेषः दोस्ती के लिए बने नेता, फिर छोड़ दी राजनीति, जानें अमिताभ के सियासी करियर की कहानी
39 साल बाद भी फिट है 'मिस्टर इंडिया' वाली ड्रेस, चोर बाजार से खरीदी थी जैकेट : अनिल कपूर
पितृ विसर्जन पर इमोशनल हुईं कंगना रनौत, परदादा को याद कर कहा-शुक्रिया दादाजी
राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आज का दिन
नवरात्रि के पहले दिन कैसे करें घटस्थापना, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और जरूरी सामग्री
हर रोज करें उत्थित पार्श्वकोणासन, पैरों और पेट की मांसपेशियों को मिलेगी मजबूती
जया बच्चन के सपोर्ट में आईं तनीषा मुखर्जी, पैपराजी को दी उनसे दूर रहने की नसीहत
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: बॉलीवुड के वे सितारे जिन्होंने मानसिक स्वास्थ्य पर खुलकर बात की
देवी के नौ स्वरूप और दुर्गा सप्तशती का क्या है संबंध? जानिए शक्तिशाली मंत्र और उनका महत्व
नवरात्रि स्पेशल: गरबा-डांडिया के लिए बेस्ट हैं ये 5 गाने, सुनते ही थिरकने लगेंगे पैर
'राइज एंड फॉल 2': बहस के बीच तेज प्रताप यादव ने शहजाद पूनावाला को दी चेतावनी
'धुरंधर' ने बदली बॉलीवुड की सोच, मुकेश छाबड़ा बोले-अब कोई फिल्म की लंबाई पर बात नहीं करता
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज विल ओ'रूर्के भारत दौरे से बाहर
शारदीय नवरात्रि 2026 - किस दिन किस देवी की पूजा करें, जानें मां दुर्गा के नौ स्वरूपों का महत्व
गर्भावस्था में हाई बीपी को न करें नजरअंदाज, मां और बच्चे की सेहत के लिए समय पर जांच बेहद जरूरी
दिल्ली में धरपकड़ के बाद आंदोलन और तेज़: हिरासत से रिहा हुईं ममता व नेहा बोरा, सीजेपी का ऐलान—इस्तीफ़े तक रोज़ सुबह 10 बजे होगा जंतर-मंतर कूच

चेन्नई में राहुल गांधी का केंद्र पर तीखा प्रहार : लोकतंत्र खत्म करने वालों से न डरें, 15 साल का खेल अब खत्म, दक्षिण के 7.5 करोड़ युवाओं को साधने की मुहिम

सोनम वांगचुक ने प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर जताई चिंता, रिहाई नहीं होने पर अनशन की चेतावनी
राशिफल: शनिश्चरी अमावस्या पर कर्क को संपत्ति विवाद सुलझाने का मौका, मिथुन को भाग्य का सहारा
जन्मदिन विशेषः दोस्ती के लिए बने नेता, फिर छोड़ दी राजनीति, जानें अमिताभ के सियासी करियर की कहानी
रकुलप्रीत सिंह के बर्थडे पर पति जैकी भगनानी ने लुटाया प्यार, कहा- तुम हो मेरी जिंदगी
‘चुंबक’ के निर्देशक आतिश कपाड़िया का पहला नैरेशन याद कर बोलीं संदीपा धर, 'उन्होंने हर किरदार को खुद निभाकर सुनाया था'
क्या जान्हवी कपूर अपना ब्यूटी ब्रांड लॉन्च करने की तैयारी में हैं? एक्ट्रेस की लेटेस्ट पोस्ट ने बढ़ाई अटकलें
'डायलॉग याद कर लीजिएगा', अमिताभ की इस सलाह ने बदल दी रेखा की सोच
'मां से बहुत मार खाई, निशान आज तक हैं', जब रेखा ने सुनाया था बचपन में फेल होने का किस्सा
'राइज एंड फॉल 2': बहस के बीच तेज प्रताप यादव ने शहजाद पूनावाला को दी चेतावनी
39 साल बाद भी फिट है 'मिस्टर इंडिया' वाली ड्रेस, चोर बाजार से खरीदी थी जैकेट : अनिल कपूर
नवरात्रि स्पेशल: गरबा-डांडिया के लिए बेस्ट हैं ये 5 गाने, सुनते ही थिरकने लगेंगे पैर
कमर दर्द से हैं परेशान? पूर्ण शलभासन से मिलेगा आराम, बढ़ेगा रक्त प्रवाह
हर रोज करें उत्थित पार्श्वकोणासन, पैरों और पेट की मांसपेशियों को मिलेगी मजबूती
गणपति विसर्जन से पहले बप्पा के दर्शन करने पहुंचीं सारा अली खान, सुरभि चंदना और करिश्मा तन्ना
पति के साथ कॉमेडी शो देखने पहुंचीं प्रीति जिंटा, मैक्स अमिनी के शो की शेयर की झलकियां
किसी भी उम्र में हो सकता है मेनिनजाइटिस, जानें इसके लक्षण, कारण और बचाव के तरीके
डायरेक्टर इशिका के काम की दीवानी हुईं अदा खान, बोलीं- मैं तो बस देखती ही रह गई
योगाभ्यास की शुरुआत प्रार्थना से करना क्यों है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताया महत्व
शरीर को डिटॉक्स और रीढ़ को लचीला बनाता है अर्ध मत्स्येन्द्रासन, जानें लाभ
'इसे सुनते ही डांस करने का मन करता है', हेली शाह का नवरात्र स्पेशल सॉन्ग 'गलगोटो' रिलीज
काम से मिलने वाला सुकून है सफलता की असली निशानी- नायला ग्रेवाल
रॉ के संस्थापक आर.एन. काओ की कहानी बड़े पर्दे पर लाएंगे करण जौहर, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
कुणाल खेमू की 'वाइब' में उर्फी जावेद का कैमियो, बोलीं-बिना सोचे हां कर दिया
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
श्रीमद्भगवद्गीता के अनुसार कर्म की सिद्धि के लिए जरूरी हैं ये 5 कारक, जानिए सफलता के पीछे छिपा गहरा रहस्य
शरीर को लचीला और मन को शांत करता है गोमुखासन, जानें इसके फायदे
वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई के लिए सही रंगों का चुनाव और उनका महत्व
तनाव और थकान से हैं परेशान? रोज करें पश्चिमोत्तानासन, मन रहेगा शांत
बुजुर्गों के लिए योग है संजीवनी, आयुष मंत्रालय ने गिनाए नियमित अभ्यास के फायदे
'सजगता से करें अभ्यास, धैर्य से मिलेगी तरक्की', आयुष मंत्रालय ने माइंडफुल योग को लेकर दी सलाह
योग में आसनों का क्रम है जरूरी, पश्चिमोत्तानासन के बाद करें ये दो आसन
सूर्य नमस्कार से लेकर अर्ध मत्स्येन्द्रासन तक: किडनी को हेल्दी रखने के लिए रोजाना करें ये 9 योगासन
घर में तस्वीरें लगाते समय सिर्फ सुंदरता न देखें, वास्तु के अनुसार विषय और दिशा भी है मायने
योग साधना में उपयोगी मुद्राएं और बंध: मन की शांति से एकाग्रता तक, जानें इनके फायदे और सही तरीका
पेट की चर्बी से हैं परेशान? रोज करें उत्तानपादासन, जानें इसके फायदे
परिवृत्त बद्ध पार्श्वकोणासन क्या है? जानिए फायदे और सावधानियां
गर्भावस्था में हाई बीपी को न करें नजरअंदाज, मां और बच्चे की सेहत के लिए समय पर जांच बेहद जरूरी
देखें आज 11/10/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope