कानपुर। कानपुर में 17 साल के लड़के ने करीब 30 साल की महिला के साथ दुष्कर्म किया, उसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। पीड़िता के ससुराल वालों ने वीडियो देखने के बाद महिला को घर से बाहर निकाल दिया है। सदर पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर दिनेश सिंह ने कहा, "सदर पुलिस सर्कल की सीमा के एक इलाके में 17 वर्षीय लड़के ने 30 वर्षीय विवाहित महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया और इसका एक वीडियो बनाया। उसने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।" ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
घटना 5 महीने पहले की है लेकिन तब महिला ने कुछ नहीं कहा। वीडियो वायरल होने के बाद जब उसे अपमानित किया गया और घर से बाहर निकाल दिया गया, तब उसने पुलिस से मदद मांगी।
महिला ने 2 दिन पहले सदर पुलिस को लिखित शिकायत दी। इसमें उसने कहा कि दुष्कर्म की घटना 5 महीने पहले हुई थी और हाल ही में आरोपी ने घटना का वीडियो पोस्ट किया है। सिंह ने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है। फरार आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं महिला अब अपने माता-पिता के साथ रह रही है।
--आईएएनएस
जयपुर में मंदिर केयरटेकर का हत्यारा गिरफ्तार, हाथ-पैर बांध मुंह में ठूंसा था कपड़ा
जयपुर क्राईम ब्रांच ने पकड़ा तस्कर, 31.67 ग्राम स्मैक व रॉयल इनफील्ड जब्त
राजस्थान में मोस्ट वांटेड गैंगस्टर पपला गुर्जर गिरफ्तार, दो प्रदेश की पुलिस की नाक में कर रहा था दम
Daily Horoscope