• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

यूपी में बेखौफ बदमाश, कानपुर में दिनदहाड़े 2 लोगों की चाकुओं से गोदकर हत्या

2 people murder in Kanpur - Kanpur News in Hindi

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर के फीलखाना क्षेत्र में बुधवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने दो लोगों की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी और फरार हो गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिले के फीलखाना थाना क्षेत्रांतर्गत चावल मंडी में रहने वाले सतीश कश्यप (55) बुधवार सुबह मोहल्ला महेश्वरी मोहाल में एक नेता से मुलाकात के बाद वापस घर लौट रहे थे। उनके साथ थाना कोतवाली नगर निवासी ऋषभ पांडे (32) भी थे। बताते हैं कि दोनों अभी कालेश्वर मंदिर के पास पहुंचे थे, तभी अज्ञात बदमाशों ने दोनों को चाकुओं से गोद कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से लोग सहम गए और घरों में छिप गए। किसी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोहरी हत्या की सूचना मिलते ही एसएसपी अखिलेश कुमार मीणा सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों के बयान दर्ज करते हुए पड़ताल की। बताया जा रहा है कि घटना में मारा गया सतीश कश्यप हिस्ट्रीशीटर रह चुका है। उसके पास से प्रेस का परिचय पत्र भी मिला है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-2 people murder in Kanpur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: uttar pradesh, 2 people murder, kanpur, murder case, crime news, crime news in hindi, kanpur news, kanpur news in hindi, real time kanpur city news, real time news, kanpur news khas khabar, kanpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved