• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दस साल के लड़के ने पोर्न देखकर सात साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म

10-yr-old watches porn, rapes 7-yr-old girl in UP - Kanpur News in Hindi

कानपुर । उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, एक 10 वर्षीय लड़के ने मोबाइल फोन पर पोर्न देखकर 7 साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। थाना प्रभारी (एसएचओ) पंकज मिश्रा ने कहा कि, "लड़के को हिरासत में ले लिया गया है और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। हमने एक प्राथमिकी दर्ज की है, जिसमें लड़के पर बलात्कार और पॉक्सो अधिनियम का आरोप लगाया गया है।" लड़के को जिला किशोर बोर्ड के समक्ष पेश किया गया और बाल गृह भेज दिया गया। वहीं लड़की के पिता ने कहा कि वह तीसरी कक्षा की छात्रा है और घटना के वक्त घर में अकेली थी। जब माता-पिता घर वापस आए, तो उन्होंने उसे डरा हुआ और रोते हुए पाया। थाना प्रभारी ने बताया कि, परिवार ने घटना की तुरंत पुलिस को सूचना दी।
उन्होंने कहा, "नाबालिग लड़के ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि उसने अपने एक रिश्तेदार के मोबाइल फोन पर पोर्न देखा, जिसके बाद उसने यह अपराध को अंजाम दिया।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-10-yr-old watches porn, rapes 7-yr-old girl in UP
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: 10-yr-old watches porn, rapes 7-yr-old girl in up, rape, crime news in hindi, crime news, kanpur news, kanpur news in hindi, real time kanpur city news, real time news, kanpur news khas khabar, kanpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved