उत्तर प्रदेश की औद्योगिक नगरी कहे जाने वाले कानपुर जनपद के भीतरगांव
विकासखंड से ठीक तीन किलोमीटर की दूरी पर एक गांव है बेहटा। यहीं पर है धूप
में छत से पानी की बूंदों के टपकने और बारिश में छत के रिसाव के बंद होने
का रहस्य। यह घटनाक्रम किसी आम इमारत या भवन में नहीं बल्कि यह होता है
भगवान जगन्नाथ के अति प्राचीन मंदिर में। ये भी पढ़ें - यहां होती है चमगादडों की पूजा
भगवान जगन्नाथ का यह मंदिर अति
प्राचीन है। मंदिर में भगवान जगन्नाथ, बलदाऊ व सुभद्रा की काले चिकने
पत्थरों की मूर्तियां विराजमान हैं। प्रांगण में सूर्यदेव और पद्मनाभम की
मूर्तियां भी हैं।
जगन्नाथ पुरी की तरह यहां भी स्थानीय लोगों द्वारा भगवान
जगन्नाथ की यात्रा निकाली जाती है। लोगों की आस्था मंदिर के साथ गहरे से
जुड़ी है। लोग दर्शन करने के लिए आते रहते हैं।
चूहे खा गए 19 किलो गांजा और भांग, अदालत में गवाही के दौरान हुआ खुलासा
उदयपुर के मेनार गांव में खेली गई बारूद की होली
डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, रास्ते में पुनर्जीवित हुई महिला, अब सकुशल और ICU में है
Daily Horoscope