कन्नौज | आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सोमवार को एक बस ने खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। इससे तीन लोगों की मौत हो गई और 18 अन्य घायल हो गए। ट्रक से टकराने के बाद बस खाई में जा गिरी। मृतकों में एक ही परिवार की दो महिलाएं और एक बच्चा शामिल है, जबकि घायल यात्रियों में से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मृतकों की पहचान अनीता, संजना और देवांश के रूप में हुई है।
सभी घायलों का इलाज तिर्वा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि हादसा संभवत: घने कोहरे की वजह से हुआ।(आईएएनएस)
कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू 10 महीने बाद पटियाला जेल से रिहा
भारत में व्हाट्सएप ने फरवरी में रिकॉर्ड 45 लाख से अधिक खातों पर प्रतिबंध लगाया
बड़े बदलाव के बीच ट्विटर ने भारत में 6.8 लाख से अधिक खातों पर प्रतिबंध लगाया
Daily Horoscope