झांसी। लाख प्रयास के बाद भी योगी शासन में महिलाएं और लड़कियां सुरक्षित नहीं हो पा रही है। इसका उदाहरण आए दिन महिलाओं के साथ हो रही घटनाएं कह रही है। यदि बुन्देलखंड के झांसी की बात करें तो यहां अभी हाल ही में पुलिस ने अलग-अलग थानों में छेड़खानी के मुकदमे दर्ज किए है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
झांसी जनपद के प्रेमनगर थानान्तर्गत पुलिया नम्बर 9 में रहने वाली युवती गत दिवस मोहल्ले में थी। तभी वहां गुबेर उर्फ आशू बुरी नीयत से पहुंच गया। जहां उसने युवती को बुरी नीयत से पकड़ लिया और छेड़खानी करते हुए अश्लील हरकत की। युवती विरोध कर शोर मचाते हुए भागी तो उसका पीछा किया गया। युवती ने इसकी लिखित शिकायत थाने की पुलिस से की।
वहीं दूसरी ओर कबरई थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक के घर जगत सिंह यादव और जगदेव सिंह घुस गये। इसके बाद उसकी बेटी को पकड़ लिया और उसके साथ छेड़खानी की व जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पीड़ित ने इसकी शिकायत थाने की पुलिस से की। जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई की।
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 1बजे तक 33.73% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
लोकसभा चुनाव 2024 : जिन 102 सीटों पर हो रही है वोटिंग, जाने कैसा रहा था 2019 में उनका नतीजा
लोकसभा चुनाव 2024: 1बजे तक बिहार में 32.41%,J&K में 43.11% मतदान दर्ज,सबसे अधिक पश्चिम बंगाल में 50.96% मतदान हुआ
Daily Horoscope