• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नगर निगम: खर्च लाखों में लेकिन परिणाम है सिफर

Spending in millions but result is poor of jhansi nagar nigam - Jhansi News in Hindi

झांसी। नगर निगम कागजों पर अवारा जानवरों के लिए तीस लाख वार्षिक खर्च कर रहा है। परन्तु देखने में आया है कि परिणाम शून्य है। शहरी क्षेत्र में आवारा पशु बिना रोकटोक के विचरण करते रहते हैं। फिर भी कार्रवाई नहीं की जाती है। वहीं, प्रति वर्ष इस मद में व्यय को दर्शाया जाता है। नगर निगम झांसी में स्वास्थ्य विभाग नगर क्षेत्र की सफाई और आवारा जानवरों तथा कुत्तों के धरपकड़ करता है। लेकिन इधर एक वर्ष से यह देखने में आया है कि आवारा जानवरों के खिलाफ विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की है। जबकि विभाग के पास लाखों रुपये के अन्ना पशुओं और आवारा जानवरों को पकडऩे के लिए वाहन खरीद लिए गये हैं। जो नगर निगम परिसर में खड़े धूल फांक रहे हैं। जब ये वाहन नये आये थे तब खाफी जोश खरोस के साथ अभियान चलाया गया।
अन्ना पशुओं के अलावा धूमंतू कुत्तों की भी घरपकड़ की गई। बाद कुछ दिन चलने के बाद कार्रवाई ठंडी पड़ गई, और वाहन परिसर में खड़े कर दिये गये। दूसरी ओर नगर निगम में एक पशुचिकित्साधिकारी की भी तैनाती की गई है। वहीं, कुत्तों के नसबंदी के लक्ष्य भी रखे गये लेकिन अभी तक उसे अमल में नही लाया गया है। लेकिन देखा जाए तो बजट में आवारा जानवरों के पकडऩे और छोडऩे पर 10 लाख का प्रावधान किया गया है। दूसरी ओर कुत्तों के पकडऩे और बधियाकरण पर 20 लाख का बजट तैयार किया है। हर वर्ष की राशि किस मद में खर्च होती है कुछ कहा नहीं जा सकता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Spending in millions but result is poor of jhansi nagar nigam
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: spending in millions, but result, poor, jhansi, nagar nigam, dogs, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jhansi news, jhansi news in hindi, real time jhansi city news, real time news, jhansi news khas khabar, jhansi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved