झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के नवाबाद क्षेत्र में विपिन बिहारी कॉलेज के पास स्थित एक रेस्तरां में पुलिस ने छापा मारकर छह लड़के और छह लड़कियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा। पकड़े गए सभी ने बताया कि वे कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पुलिस के अनुसार, नवाबाद थाना क्षेत्र में विपिन बिहारी कॉलेज के नजदीक नासिर नाम का युवक रेस्तरां चलाता है। बुधवार को एंटी रोमियो पुलिस सहित महिला थाने की पुलिस ने अचानक छापा मारा। इस दौरान रेस्तरां में भगदड़ मच गई। पुलिस ने इस दौरान छह लड़कों और छह लड़कियों को एक साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर थाने ले आई है।
पलिस ने बताया कि रेस्तरां का मालिक नासिर फरार है। जानकारी करने पता चला कि नासिर लड़के-लड़कियों से 50 रुपये प्रति घंटे का शुल्क लेता था। पुलिस नासिर की तलाश कर रही है।
पुलिस ने बताया कि पकड़े गए सभी लड़के-लड़कियां कॉलेज के छात्र हैं।
-आईएएनएस
लोकसभा चुनाव 2024: 3 बजे तक बिहार में 39.73%,J&K में 57.09% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 68.35% मतदान
त्वरित विश्लेषण - राजस्थान में 12 लोकसभा सीटों पर हो रहे चुनावों में बीजेपी-कांग्रेस में क्या कांटे की टक्कर है या बीजेपी को बढ़त मिल रही है...यहां पढ़िए
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय से नामांकन दाखिल किया
Daily Horoscope