• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

प्रधानमंत्री मोदी बोले , पाकिस्तान घूम रहा है कटोरा लेकर दुनिया में

झांसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि देश के जवानों ने अपने प्राणों की आहुति दी है, उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा। हमने सेना को खुली छूट दे दी है। इस समय पाकिस्तान की हालत खराब है, पाकिस्तान आज कटोरा लेकर घूम रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि पुलवामा के गुनाहगारों को सजा जरूर मिलेगी। हमने सुरक्षाबलों को सारे फैसले लेने की इजाजत दे दी है। यह बात प्रधानमंत्री मोदी ने झांसी में बुंदेलखंड और यूपी के विकास से जुड़े लगभग 20 हज़ार करोड़ रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करने के दौरान कही। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पाकिस्तान भूल रहा है कि ये नई नीति वाला भारत है, आतंकी संगठनों ने जो हैवानियत दिखाई है उसका पूरा हिसाब किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जवाब देने का समय और स्थान सेना तय करे। उन्होंने कहा कि बदहाली के इस दौर में वो भारत पर इस तरह के हमले करके, पुलवामा जैसी तबाही मचाकर, हमें भी बदहाल करना चाहता है। लेकिन उसके इस मंसूबे का, देश के 130 करोड़ लोग, मिलकर जवाब देंगे, मुंहतोड़ जवाब देंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Prime Minister Modi said, Pakistan is walking around the world with a bowl
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: prime minister narendra modi, pakistan, jhansi, bundelkhand, uttar pradesh, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jhansi news, jhansi news in hindi, real time jhansi city news, real time news, jhansi news khas khabar, jhansi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved