• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अवैध हार्डिंग्स हटाने में नगर निगम काछूटा पसीना

municipal to remove illegal hordings in jhansi - Jhansi News in Hindi


झांसी। विरोध हंगामा और झड़पें और मारपीट की बीच अवैध रूप से लगाये गये होर्डिंग्गों को हटाया गया। होर्डिंग हटाते समय भारी पुलिस बल भी तैनात रहा। फिर भी होर्डिंग लगाने वालों से टीम को जूझना पड़ा। कुछ लोगों ने वाहनों को घेर लिया और आगे नहीं बढऩे दिया। बाद में पुलिस के हस्तक्षेप के उपरांत कार्रवाई प्रारंभ की जा सकी।

नगर निगम ने शुक्रवार को अवैध होर्डिंग हटाने का कार्य शुरू किया। इससे पूर्व सभी होर्डिंग संचालकों को एक सप्ताह का नोटिस देकर चेतावनी दी गई थी कि अपने होर्डिंगों को हटा लें। पूरे नगर में जिस एक कंपनी को अधिकृत किया गया है वह ही सिर्फ होर्डिंग लगा सकती है। अन्य सभी होर्डिंग अवैध की श्रेणी में हैं। अगर होर्डिंग संचालक होर्डिंगों को नहीं हटाते हैं तो नगर निगम उसे हटाते हुए सामान भी जब्त कर लेगा।

इसी कड़ी में शनिवार सुबह कार्रवाई प्रारंभ की गई। सबसे पहले इलाइट चौराहे पर लगाई की सभी होर्डिगों को हटा दिया गया। जो बल्लियों पर थी उन्हें उखाड़ कर जब्त कर लिया तथआ जो लोहे के गाटरों पर लगाई गई थी उन्हें गैस कटर से काटकर गिरा दिया। बाद में यह अभियान कुछ देर के लिए रोक दिया गया। 11.30 बजे से दोबारा कार्रवाई शुरू की गई। नगर निगम के संपत्ति अधिकारी केशव प्रसाद के नेतृत्व में टीम ने होर्डिंग हटाने का कार्य शुरू किया। यह अभियान इलाइट चौराहे से कोछाभांवर तक रहा है। जो अनवरत जारी रहा। टीम एक वाहन पर गैस कटर, जेसीबा, एक क्रेन तथा मलवा हटाने के लिए एक वाहन साथ में चल रहा था।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-municipal to remove illegal hordings in jhansi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: municipal, remove, illegal, hordings, jhansi , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jhansi news, jhansi news in hindi, real time jhansi city news, real time news, jhansi news khas khabar, jhansi news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved