झांसी। किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार जुटी हुई है। देश में अब तक की पहली सरकार जिसके प्रधानमंत्री अपने को शासक नहीं जनता का सेवक मानते हैं। वह किसी ऊंचे घराने से न होते हुए हमारे आप के बीच के साधारण परिवार से उठ कर दिल्ली तक पहुंचे है। उनको किसानों गरीबों की चिन्ता है। किसानों को खेती की सिंचाई के लिए पानी की व्यवस्था हो इसके लिए प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना को प्रमुखता से प्रभावी बनाने के लिए कार्य किया जा रहा है। जिससे किसानों को पानी के लिए परेशान न होना है। यह विचार उपेन्द्र तिवारी राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार भूमि विकास एवं जल संसाधन विकास विभाग, परती भूमि विकास उत्तर प्रदेश शासन ने झांसी जनपद के दीनदयाल सभागार में आयोजित समाकेतिक जल संग्रहण प्रबंधन कार्यक्रम (आई.डब्ल्यू. एम.पी) परिवर्तित प्रधानमंत्री सिंचाई योजना (वाटर शेड पीएम.के एस. वाई डब्ल्यू) के प्रचार प्रसार एव जन जागरुकता कार्यक्रम के अवसर व्यक्त किये। इस कार्यक्रम में झांसी मंडल के तीनों जनपदों से किसानों महिलाओं एवं स्वयं सहायता समूहों ने भाग लिया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार उपेन्द्र तिवारी ने कार्यक्रम में कहा कि सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचे इसके लिए प्रदेश सरकार पूरा प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री स्वयं प्रत्येक जनपदों का दौरा कर वहां की स्थिति को जानने और समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश दे रहे हैं। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुंदेलखंड की समस्याओं के प्रति भी काफी गंभीर हैं। बुंदेलखंड में सबसे अधिक दिक्कत पानी की है, इसके लिए जल संग्रहण, संरक्षण आदि पर तेजी से काम करने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि जो वादा चुनाव में प्रधानमंत्री ने किया था वह पूरा हो रहा है। किसानों का कर्जा माफी, प्रदेश में गड्ढा मुक्त सडक़ें और जिला मुख्यालय पर 24 घंटे और अन्य 20 से 18 घंटे बिजली देने पर कार्य शुरू कर दिया गया है। छोटे फाल्ट को छोड़ दे तो पूर्ववती सरकारों से कही अधिक बिजली दी जा रही है।
लोकसभा चुनाव 2024 का पहला चरण - त्रिपुरा, सिक्किम में 80 फीसदी से ज्यादा मतदान, बिहार में 50 फीसदी से कम मतदान
राहुल की कप्तानी पारी, लखनऊ ने सीएसके को आठ विकेट से हराया
केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत
Daily Horoscope