झांसी। मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में भूख प्यास से कई गायों की मौत हो गई। जिससे क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। इसकी सूचना थाने की पुलिस अधिकारियों को दी। जिन्होंने मामले की जानकारी कार्रवाही शुरु कर दी।
मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में स्थानीय लोगों ने कुछ गायों को मृत अवस्था में पड़ा हुआ देखा। आनन-फानन में इसकी सूचना थाने की पुलिस को दी। पुलिस और हिन्दु वहिनी व भाजपा के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने मामले की जानकारी कर मृत गायों को गड्ढा खोदकर जमीन में गाढ़ा गया। गायों की मौत भूख और प्यास से होनो बताया जा रहा है।
मऊरानीपुर थाना प्रभारी ने दूरभाष पर जानकारी देते हुये बताया कि अब फसल कट गई। जिस कारण खेत अब खाली हो गए। अभी तक जो अन्ना गाय घूम रहे थे उन्हें खाने के लाले पढ़ गये। इतना हीं भीषण गर्मी के कारण उन्हें पानी भी नहीं मिल रहा है। जिस कारण उनकी मौत हो रही है।
वहीं दूसरी ओर सूत्रों की मानें तो यह गायें एक गौशाला की बताई जा रही है। जिन्हें छोड़ दिया गया है था। जिस कारण उन्हें भूखों मरने की नौबत हो रही है। जिससे उनकी मौत हो गई।
आईपीएल 2024 : राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया
इंडिया गठबंधन आज दिल्ली में भाजपा मुख्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करेगा
मुख्तार अंसारी - प्रतिष्ठित परिवार से अपराध की दुनिया तक का सफर, यहां पढ़ें
Daily Horoscope