झांसी। यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने के लिए आज झांसी में एसएसपी के निर्देश पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान किसी की भी नहीं चली, फिर चाहे भाजपा नेता हो या फिर कोई और। सभी को रोककर नियमों का पाठ पढ़ाया गया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
शनिवार की सुबह से झांसी एसएसपी जे.के शुक्ल के निर्देश पर यातायात पुलिस समेत थानों की पुलिस ने जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें जहां पुलिस ने भाजपा का झंडा लगे वाहन को रोका तो वहीं पूर्व पुलिस अधिकारी की गाड़ी को भी रोक दिया गया है। हालांकि बाद में जानकारी होने पर उनकी गाड़ी को छोड़ दिया गया।
बताया गया कि सुबह से ही झांसी के सभी थाना क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें पुलिस ने चौराहों से गुजरने वाले चार पाहिया और दो पहिया वाहनों को नियम तोड़ने पर रोका और फिर कार्रवाही की। इस दौरान कई वाहनों ने पुलिस पर दवाब बनाने का प्रयास किया। लेकिन किसी की भी एक नहीं चली। पूरे दिन अभियान चलाकर जहां पुलिस ने यातायात नियमों को पाठ पढ़ाया है तो वहीं चालान कर राजस्व भी वसूला। बताया गया है। यह अभियान प्रतिदिन चलाया जायेगा। वह जनता में संदेश देना चाहते है कि सभी वाहन चालक नियमों को पालन करें। जिससे उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो।
Politics At Peak : अमेठी में कांग्रेस नेता सुबह भाजपा में गए, शाम को घर वापसी
वोटिंग ऑफर : अंगुली पर लगी नीली स्याही दिखाकर दो दिन 50 प्रतिशत तक की छूट ले सकेंगे मतदाता
भाजपा उम्मीदवारों को जनता समझती है, वोट की चोट से देगी जवाब : दिग्विजय चौटाला
Daily Horoscope