• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विपक्षी पार्टियों को मुंहतोड़ जबाव देने की तैयारी कर रही बसपा

jhansi news : BSP preparing to give reply to opposition parties in municipal elections - Jhansi News in Hindi

झांसी। बसपा संस्थापक कांशीराम के परिनिर्माण दिवस के बहाने पार्टी एकजुटता का संदेश देने जा रही है। नगर निकाय चुनाव को लेकर किए जा रहे कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी के पदाधिकारियों को पूरी ताकत लगाने के निर्देश दिए गए हैं। जनपद भर के बसपाईयों को एक मंच पर लाकर विपक्षी पार्टियों को बड़ा संदेश देने की तैयारियां इन दिनों जोरों पर जारी हैं।

बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम का परिनिर्माण दिवस 9 अक्टूबर को है। बसपा इस बहाने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को एक मंच पर लाने का प्रयास कर रही है। बताया गया है कि 9 अक्टूबर को बसपा का एक जनपद स्तरीय सम्मेलन श्री लक्ष्मी गार्डन विवाह घर में आयोजित होने वाला है। इसमें कांशीराम को श्रद्धासुमन अर्पित करने के बहाने पार्टी पिछले चुनाव में हुए गिले शिकवे भुलाकर सभी कार्यकर्ताओं, पूर्व व वर्तमान पदाधिकारियों को एक साथ एक मंच पर लाने का प्रयास कर रही है। पार्टी के मुख्यालय स्तर से मिले निर्देशों के तहत कार्य किया जा रहा है। इसके लिए पार्टी पदाधिकारियों को वार्ड स्तर पर जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पार्टी के पूर्व कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को इस कार्यक्रम में लाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।

बताया गया कि कार्यक्रम में वरिष्ठ और वयोवृद्ध बसपाइयों को सम्मानित भी किया जाएगा। पिछले चुनावों में मिली हार को लेकर पार्टी अबकी बार किसी भी तरह का रिस्क लेना नही चाह रही है। पार्टी पदाधिकारी चतुराई के साथ कार्यक्रम की रूपरेखा बनाने के साथ भरोसेमंद कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को इसकी जिम्मेदारियां सौंप रहे हैं। बताया गया कि भाजपा ने जहां अभी पं. दीनदयाल उपाध्याय सप्ताह, कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी जन्म शताब्दी समारोह, सपा ने प्रदेशीय सम्मेलन कर लोगों के बीच चर्चा पाने का काम किया हैं। ऐसे में बसपा भी अब इन पार्टियों को जबाव देने की तैयारियों में लगी हुई है। अपने कार्यकर्ताओं को इस कार्यक्रम के बहाने पार्टी नई स्फूर्ति और जोश देने के लिए जी-जान से लग गई है।

पूर्व जनप्रतिनिधियों पर आर्थिक जिम्मेदारी
इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक आर्थिक जरूरतें पूरी करने की जिम्मेदारी पार्टी के पूर्व विधायकों, एमएलसी और सांसदों को सौंपी गई हैं। वे संगठन और व्यक्तिगत रूप से कार्यक्रम में जरूरत पड़ने वाली आर्थिक व्यवस्था को पूरी करने की जिम्मेदारियां निभाएंगे।

महानगर अध्यक्ष बसपा और पार्षद आंनद साहू का कहना है कि सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सभी तरह की तैयारियां जारी हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंडल कोर्डिनेटर लालाराम अहिरवार होंगे। यह कार्यक्रम पार्टी कार्यकर्ताओं में नया जोश देने का काम करेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-jhansi news : BSP preparing to give reply to opposition parties in municipal elections
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jhansi news, municipal elections, municipal elections in jhansi, bahujan samaj party, bsp, construction day of founder kanshiram, district level convention, opposition parties, jhansi hindi news, uttar pradesh hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jhansi news, jhansi news in hindi, real time jhansi city news, real time news, jhansi news khas khabar, jhansi news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved