• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

खनिज विभाग में डीएम का निरीक्षण, पकड़ी खामियां, लगाई लताड़

Inspection of DM in mineral department cracked cracks in jhansi - Jhansi News in Hindi

झांसी। जिलाधिकारी ने शुक्रवार को खनिज विभाग का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने खनिज विभाग द्वारा एमएम 11 जारी करने तथा स्टाक के संबंध में जानकारी ली। निरीक्षण में स्टॉक के रखरखाव पर असंतोष व्यक्त किया तथा स्टाक के रखरखाव को नियमत जल्द सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने खनिज विभाग में पहुंचकर मौजूद ठेकेदारों अधिकारियों की तलाशी ली। उन्होंने खनिज अधिकारी से स्टॉक के संबंध में बिन्दुवार जानकारी प्राप्त की तो खनिज अधिकारी उपलब्ध नहीं करा पाये। जिलाधिकारी ने संबंधित पटल लिपिक से एमएम 11 की जानकारी ली और कब तक जारी किये गये इससे संबंधित रजिस्टर का सत्यापन किया। जिसमें अपूर्ण सूचनाएं देख नाराजगी जताई। उन्होंने ओपनिंग और क्लोजिंग स्टाक की जानकारी सही रजिस्टर में दर्ज करने के निर्देश दिये। डीएम ने नराजगी व्यक्त करते हुए रजिस्टर के पेज सत्यापित करने के निर्देश दिये। उ्होंने कहा कि जांच में कमी पाये जाने पर कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने स्टाक का भी सत्यापन किया। मौके पर हरी किताबे ट्रेडर्स के लिए कुल 104 उपलब्ध थी। पीली किताबें 6 और 10 चक्का गाडिय़ों के लिए कुल 84 किताबे उपलब्ध रहीं। लाल किताबें जो 12, 16, 18 चक्का की अन्य गाडिय़ों के लिए एक किताब उपलब्ध थी। डीएम ने प्रत्येक किताब के फार्म की जांच की। जिलाधिकारी ने एजेंसियों के लिए नोटिस जारी किये जो नियत स्थान के अतिक्ति अन्य स्थानों से खनन कर रहे थे। राजकुमार गुप्ता पुत्र एसके गुप्ता शमशेरपुरा टहरौली, तोमर बिल्डर्स एण्ड कंटेक्टर्स पचौरो मऊरानीपुर, बेतवा ट्रेडिंग कंपनी धवाकर मऊरानीपुर, आशीष राय पुत्र दीपचंद राय खिरिया पाली शामिल हैं। अगर पुन: उक्त कृत्य किया जाता है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Inspection of DM in mineral department cracked cracks in jhansi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: inspection of dm, mineral department, cracked cracks, jhansi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jhansi news, jhansi news in hindi, real time jhansi city news, real time news, jhansi news khas khabar, jhansi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved