• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जिला प्रशासन का बड़ा खुलासा, जनपद में हो रहा अवैध बालू खनन

Illegal sand mining in the jhansi district - Jhansi News in Hindi


झांसी। योगी शासन में भी झांसी जनपद में बालू का अवैध खनन हो रहा है। जिस पर प्रशासन अकुंश लगाने में कामयाब नहीं हो पा रहा है। इसका जीता जागता उदाहरण झांसी के अलग थाना क्षेत्रों में प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाही कह रही है।
मालूम हो कि अवैध बालू खनन के कारोबार पर अकुंश लगाने के लिए नदियों के सरकारी पट्टे हुए है। इसके बाद भी जिन स्थानों को चिहिंत किया गया है उन स्थानों के अलावा दूसरे स्थानों से भी अवैध खनन हो रहा है। जिसे रोकने के लिए प्रशासन लगातार अभियान चला रहा है। इसे बाद भी इस अवैध खनन नहीं रुक रहा है।



यदि हम झांसी जनपद के चिरगांव थाना क्षेत्र की बात करें तो यहां बेतवा नदी है। जहां अवैध खनन हो रहा है। जिसकी जानकारी चिरगांव पुलिस को हुई तो वह बताये गये स्थान पर पहुंची। जहां से छापा मारते हुए पुलिस ने अवैध बालू से भरे 10 ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ा है। यहां बड़ी बात यह नजर आई कि इन ट्रैक्टरों को कौन ले जा रहा था और किसके है। यह पुलिस को पता नहीं है। जिस कारण पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर इतिश्री कर ली। इसी प्रकार चिरगांव पुलिस ने भरतपुरा में भी छापा मारते हुए 30 टैªक्टर बालू से भरे पकड़े। लेकिन आरोपी एक युवक भी पुलिस की पकड़ में नहीं आया है।


झांसी जनपद की गरौठा थाने पुलिस को जानकारी हुई कि जसवंतपुरा में अवैध बालू खनन हो रहा है। पुलिस बताये गये स्थान पर पहुंची। जहां पुलिस ने रवि यादव को बालू से भरे एक ट्रैक्टर समेत पकड़ लिया और कार्रवाही की।


झांसी जनपद के गरौठा उपजिलाधिकारी को सूचना मिली कि सेरसा और पथैरी में अवैध खनन हो रहा है। जिस पर वह पुलिस के साथ बताये गये स्थान पर पहुंची। जहां प्रशासन ने पथैरी घाट 2000 घन मीटर और ग्राम सेरसा में 168 घंटन मीटर अवैध बालू के ढेर लगे हुए पकड़े। प्रशासन ने यहां भी अवैध खनन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


झांसी जनपद के खनिज अधिकारी योगेश कुमार शुक्ला को जानकारी हुई कि ग्राम खिरिया में अवैध खनन हो रहा है। सूचना को गम्भीरता से लेते हुए खनिज अधिकारी बताये गये स्थान पर पहुंचे। जहां उन्होंने आशीष कुमार राय व उनके सहयोगी को अवैध बालू खनन करते हुए पकड़ा है। सभी के खिलाफ खनिज अधिकारी ने शिकायत की। जिसके आधार पर कार्रवाही की गई है।


झांसी जनपद के मऊरानीपुर तहसीलदार शिवनारायण को जानकारी हुई कि ग्राम पचौरा में सुखनई नदी पर अवैध बालू खनन हो रहा है। सूचना को गम्भीरता से लेते हुए पुलिस बताये गये स्थान पर पहुंची। जहां से उन्होंने प्रताब सिंह तोमर को अवैध बालू खनन करते हुए पकड़ा।


झांसी जनपद के खनिज अधिकारी योगेश शुक्ल को जानकारी हुई कि बघौरा घाट पर अवैध खनन किया जा रहा हे। जहां उन्होंने शैलेन्द्र यादव खिलाफ अवैध खनन की कार्रवाही करते हुए थाने में शिकायत की। जिसके आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाही शुरु कर दी।


अवैध बालू खनन माफियाओं पर हुई ताबड़तोड़ कार्रवाही से एक बात तो स्पष्ट हो गई कि खनन माफिया प्रशासन को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं। अब सवाल यह है कि आखिर इन माफियाओं को किसका संरक्षण है। कहीं इन पर सत्ताधारियों को तो हाथ नहीं। ऐसे ही कई सवाल है। जिसका जवाब प्रशासन के पास है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Illegal sand mining in the jhansi district
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: illegal, sand mining, jhansi district, jhansi, administration, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jhansi news, jhansi news in hindi, real time jhansi city news, real time news, jhansi news khas khabar, jhansi news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved