• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

चाकू की नोक पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, मारपीट

झांसी। उत्तर प्रदेश में झांसी के शहर कोतवाली क्षेत्र में घर में सो रही महिला के साथ चाकू की नोक पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट भी की। पीड़िता ने डायल 100 पुलिस को घटना की सूचना दी, जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। महिला के अनुसार दोनों आरोपी इसी मोहल्ले के रहने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक, शहर कोतवाली क्षेत्र के भैरो खिड़की मोहल्ले में स्थित महिला अपने परिवार के साथ रहती है। महिला ने बताया कि इस समय गर्मी अधिक होने के कारण उसका पति कमरे में सो रहा था और वो बच्चों के साथ आंगन में सो रही थी। देर रात मोहल्ले का रहने वाला महमूद नाम का युवक अपने साथी के साथ उसके घर में घुस गया।
बेखबर सो रही महिला इससे पहले कुछ समझती उन्होंने महिला की गर्दन पर चाकू रख दिया, जिससे वह शोर नहीं मचा सकी। इसके बाद दोनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला के विरोध करने पर बेरहमी से उसे पीटा और फरार हो गए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-gang rape with women in jhansi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gang rape, women, jhansi, police, crime, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jhansi news, jhansi news in hindi, real time jhansi city news, real time news, jhansi news khas khabar, jhansi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved