झांसी। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछली सरकारों में गुंडे शहरों में शोहदे के रूप में जगह जगह जाकर छेड़खानी करते थे। व्यापारी से रंगदारी वसूलते थे। आज उत्तर प्रदेश के किसी भी शहर में शोहदों का आतंक नहीं बल्कि सेफ सिटी बन गयी है। कहा कि गरीब - शरीफ को छेड़ना नहीं माफिया को छोड़ना नहीं।
मुख्यमंत्री योगी मंगलवार को झांसी के क्राफ्ट मेला मैदान पर निकाय चुनाव की जनसभा को सम्बोधित किया। इस दौरान उन्होंने एक ओर बुंदेलखंड की योजनाओं का ब्योरा दिया तो दूसरी ओर बुंदेलखंड के माफिया पर हमला बोला। कहा कि बुंदेलखंड वीर और वीरांगनाओं की भूमि है। बुंदेलखंड आजादी के बाद के बाद जिस आस के साथ विकास की प्रक्रिया के साथ जुड़ने का विश्वास लगाए हुए था उन लोगों ने विकास के लिए कभी इधर नहीं झांका। इस क्षेत्र में उनके गुर्गे बुंदेलखंड के संसाधनों में डकैती डालने में कोई गुरेज नहीं करते थे। यहां का नौजवान बेरोजगार हुआ था। एक समय ऐसा लगता था कि जैसे ये लोग बुंदेलखंड के प्राकृतिक संसाधन के साथ यहां की इज्जत भी लूट रहे हैं। सीएम ने कहा कि हम सब आभारी हैं पीएम मोदी के जिन्होंने हमें विकास का विजन दिया। आज क्या नहीं है हमारे बुंदेलखंड में। बुंदेलखंड के लिए डिफेन्स कॉरिडोर का शिलान्यास प्रधानमंत्री ने इसी झांसी में किया है और भारत डायनामिक्स का एक बेहतरीन प्लांट यहां पर लग रहा है। हजारों नौजवानों को रोजगार मिलेगा। बुंदेलखंड की लाइफ लाइन बन चुके बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का पीएम ने उद्घाटन कर दिया है। उसके झांसी लिंक का काम हम शुरू करने वाले हैं।
सीएम ने आगे कहा कि इस बजट में हमने झांसी बुंदेलखंड औद्योगिक अथॉरिटी के निर्माण के लिए छह हजार करोड़ रुपये की घोषणा की है। हर प्रकार का उद्योग यहां पर लगेगा। इसके लिए पैसा राज्य सरकार ने आवंटित कर दिया है। बुंदेलखंड का कोई नौजवान अब पलायन करके दुनिया में या देश के अन्य क्षेत्रों में नहीं जायेगा बल्कि यही नौजवानों को रोजगार मिलेगा। बाहर से लोग यहां नौकरी करने आएंगे। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड जल के संकट से जूझता था। हर घर नल की योजना अगले तीन चार महीनों में बुंदलेखंड के सातों जनपदों में शुद्ध पेयजल पहुंचाएगी। अब माताओं बहनों को सर पर गगरी लेकर जाने को मजबूर नहीं होना पड़ेगा। यहां की सेहत भी अच्छी होगी और सरफेस वाटर का उपयोग करके बुंदेलखंड को फिर से हरा भरा बनाकर इसे स्वर्ग के रूप में स्थापित करने का काम करेंगे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
सीएम योगी ने कहा कि बुंदेलखंड में किसी नेता का गुर्गा यहां के संसाधनों पर डकैती नहीं डाल सकता। हम यहां के संसाधन पर डकैती डालने की छूट किसी को नहीं देंगे। सरकार ने पहले से कह रखा है। किसी गरीब और किसी शरीफ को छेड़ना नहीं है, लेकिन किसी गुंडे किसी अपराधी को सीना तानकर चलने नहीं देना है। सीएम ने कहा कि आज सरकार की नीति स्पष्ट है। डबल इंजन की सरकार जिस मजबूती से काम कर रही है वह किसी से छिपा नहीं है। हमने जो कहा सो करके दिखाया। हर गरीब को मकान देने का काम किया है। पिछले छह वर्ष में पीएम मोदी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश में 54 लाख गरीबों को एक-एक लाख आवास उपलब्ध कराया गया है। दो करोड़ इक्सठ लाख गरीबों को शौचालय देने का काम हुआ। एक करोड़ पचहत्तर लाख गरीब को रसोई गैस के फ्री कनेक्शन दिए गए। अब यह तय किया गया है कि होली और दीपावली में एक-एक सिलिंडर फ्री में भरकर उन्हें उपलब्ध करवाने का काम करेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में एक लाख इक्कीस हजार गांव में बिजली पहुंचाने का काम किया गया, जो काम भाई-बहन और बुआ-बबुआ की पार्टी नहीं कर पाया थी। मात्र पांच वर्ष में डबल इंजन की सरकार ने गांव-गांव में बिजली पहुंचाकर एक करोड़ पचपन लाख गरीबों को फ्री में बिजली के कनेक्शन दिए। दस करोड़ लोगों को पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा का कवर आयुष्मान भारत और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत किया गया। सीएम ने कहा कि पंद्रह करोड़ गरीबों कोरोना काल खंड से आज तक फ्री में राशन देने का काम हो रहा है। सपा, बसपा के लोग क्या करते थे। युवाओं के हाथों में तमंचों पकड़वाते थे, लूटपाट कराते थे। हमने अपने युवा के हाथ में टैबलेट दिया है। दो करोड़ युवाओं को हम टैबलेट दे रहे हैं। यह टैबलेट युवाओं को टेक्नोलॉजी से जोड़ेगा। उसके टैलेंट को ट्रेनिंग से जोड़ेगा। वही युवा देश और प्रदेश के विकास में अपना योगदान देगा।
उन्होंने कहा कि अब हमारे शहर गंदगी और कूड़े के ढेर नहीं है। झांसी के किले पर लाइट एन्ड साउंड देखने को मिलता है तो एक बार फिर से 1857 के स्वतंत्रता समर के बारे में जानने का मौका मिलता है। फुल मेजोरिटी का बोर्ड बनाइये। चार मई को चुनाव है। झांसी के विकास के लिए जो भी प्रस्ताव आएंगे उनमें कभी पैसे की कमी नहीं होने दी जाएगी।
--आईएएनएस
कहलगांव में गूंजा श्रीमद्भागवत कथा का मंगल उद्घोष, प्रथम दिवस पर उमड़ा श्रद्धा और भक्ति का जनसैलाब
रजत चंद्र, त्रिशूल और त्रिपुंड से बाबा महाकाल का दिव्य शृंगार, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
11 जून से शुरू होगी संगीतमय श्री भक्तमाल कथा, पांच दिवसीय आयोजन में होगा आध्यात्मिक रस का प्रवाह
माधुरी दीक्षित कैसे बनीं 'तेजाब' की मोहिनी? वर्षों बाद निर्देशक एन. चंद्रा ने किया खुलासा
हंसते-हंसाते समाज का सच दिखाना ज्यादा असरदार : माधुरी दीक्षित
आयुष्मान खुराना ने फैमिली संग नेपाल की वादियों का उठाया लुत्फ, पत्नी ताहिरा ने शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें
'वेलकम टू द जंगल' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी की जोड़ी ने फिर मचाया धमाल
राशिफल 08 जून : अधिकमास कालाष्टमी पर प्रीति योग का शुभ संयोग, जानें सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल
पल्स इलेक्ट्रोमैग्नेटिक फील्ड PEMF थेरेपी पक्षाघात मरीजों के लिए आधुनिक और वैज्ञानिक वरदान
दौसा की बेटियों का दोहरा धमाका : साइक्लिंग में अनन्या और दिया को गोल्ड, क्रिकेट में सिरोही को 10 विकेट से रौंदा
जानिए हरिद्वार के प्राचीन 'मां दक्षिण काली मंदिर' का महत्व, जिसे देख सीएम धामी भी हुए निहाल
कंगना रनौत स्टारर 'तनु वेड्स मनु : द नेक्स्ट चैप्टर' की तैयारियां तेज, इसी साल शुरू होगी शूटिंग
'लॉक अप: सच या सजा': जेल के अंदर फराह खान और रितेश देशमुख की एंट्री ने बढ़ाया सस्पेंस
बिजली विभाग में असिस्टेंट लाइनमैन के 6,289 पदों पर भर्ती; 10वीं-ITI पास के लिए मौका
'अल्फा' का दमदार टीजर रिलीज: आलिया को 18वें जन्मदिन पर मिला पहला मिशन, एक्शन अवतार से फैंस को चौंकाया
बाबा महाकाल का राजा स्वरूप में शृंगार, भस्म आरती के बाद दर्शन कर भावविभोर हुए भक्त
एसी के ज्यादा इस्तेमाल से बढ़ रहा त्वचा और बालों का रूखापन, ऐसे करें देखभाल
फीफा वर्ल्ड कप 2026: भारत में कब और कहां देख सकेंगे मुकाबले?
कतर ने जॉर्डन, बहरीन और कुवैत पर हमलों को बताया निंदनीय, ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट किया बंद

पीएम मोदी के नेतृत्व पर बढ़ा दुनिया का भरोसा, वैश्विक नेताओं ने भारत के साथ मिलकर आगे बढ़ने की जताई इच्छा

ईरान पर नए प्रतिबंध लगाने के लिए तैयार रहे यूरोपीय संघ: मेलोनी
राशिफल 11 जून: परमा एकादशी पर इन राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, धन लाभ और अधूरी इच्छाओं के पूरे होने के संकेत
'वेलकम टू द जंगल' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी की जोड़ी ने फिर मचाया धमाल
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ने जीता दिल, बिछड़ने के दर्द और सच्चे प्यार की कहानी ने छोड़ी गहरी छाप
कंगना रनौत स्टारर 'तनु वेड्स मनु : द नेक्स्ट चैप्टर' की तैयारियां तेज, इसी साल शुरू होगी शूटिंग
कुछ ही दिन में नौकरी से निकाली गई थीं सोनम कपूर, आगे चलकर बनीं बॉलीवुड की फैशन क्वीन
आयुष्मान खुराना ने फैमिली संग नेपाल की वादियों का उठाया लुत्फ, पत्नी ताहिरा ने शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें
'मुझे बहुत गुस्सा आया था', सीरीज में डेनेरेस की मौत पर भड़की थीं एमिलिया क्लार्क, सालों बाद बयां किया दर्द
वेदांग रैना की नई फिल्म में आया बड़ा मोड़, नाओमिका सरन के साथ प्रगति श्रीवास्तव भी निभाएंगी अहम रोल
जापान ट्रिप में फराह खान की शर्ट ने खींचा लोगों का ध्यान, बोलीं– 'साधारण दिखना मेरे बस की बात नहीं है'
सलमान खान की करीबी दोस्त कुमुद राणे का निधन, सोहेल-अर्पिता ने व्यक्त किया शोक
कंगना रनौत ने की युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी की तारीफ, कहा- 'देश के लिए वर्ल्ड कप लेकर आओ'
मैं चुप नहीं बैठूंगी और न्याय के लिए लड़ती रहूंगी, पति से विवाद के बीच बोलीं एक्ट्रेस सेलिना जेटली
कुब्रा सैत ने बताया कैसे सलमान खान ने बदली किस्मत, कहा- 'मेरे पास कोई डायलॉग नहीं था'
सूरज नांबियार संग अनबन की खबरों से परेशान हुईं मौनी रॉय, सोशल मीडिया पर बयां किया अपना दर्द
‘डफली वाले’ देखते ही भावुक हो जाती हूं, ऋषि कपूर को याद कर बोलीं करिश्मा कपूर
दिन भर छाई रहती है सुस्ती, छोटे-छोटे काम के बाद थक जाता है शरीर? उष्ट्रासन से दूर होगी समस्याएं
सोनाली कुलकर्णी ने लॉन्च किया 'हाफ टिकट फुल नागरिक' पॉडकास्ट, बच्चों की सोच और आवाज को मिलेगा नया मंच
बढ़ती उम्र में गिरने का खतरा सबसे ज्यादा, जानें इस जोखिम को कैसे कम करता है योगासन
बच्चों में दस्त की समस्या को न करें नजरअंदाज, सही देखभाल और उपचार से टल सकता है बड़ा खतरा
हरी सब्जियों के शौकीन लोग पहले जान लें खाने का सही तरीका, आयुर्वेद में बताए गए हैं नियम
ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स से परेशान? तो छुटकारा दिलाने में मदद कर सकता है चावल का यह घरेलू उपाय
लिवर और किडनी के लिए बेहद लाभकारी मंडूकासन, तनाव को भी करता है कम
रीढ़ को मजबूत कर पाचन को बेहतर बनाता है अर्ध मत्स्येंद्रासन, आयुष मंत्रालय ने गिनाए फायदे
गर्मियों में कॉफी पीना फायदेमंद या नुकसानदायक? जानिए शरीर पर क्या पड़ता है असर
गर्दन-कंधों की जकड़न दूर करेंगे ये 4 योग मूवमेंट्स, बढ़ेगी ऊर्जा और घटेगा तनाव
तनाव और बेचैनी से छुटकारा दिलाने में फायदेमंद शून्य मुद्रा, कानों की परेशानी से भी मिलती है राहत
भीषण गर्मी में डिहाइड्रेशन से बचाव करेंगे ये नेचुरल ड्रिंक्स, पूरे दिन बनी रहेगी एनर्जी
हाइपरटेंशन की समस्या से राहत दिलाइगा बद्ध कोणासन, रोजाना 15 मिनट के अभ्यास से मिलेंगे कई फायदे
माइग्रेन की पीड़ा से हैं परेशान? योगासन है रामबाण समाधान, आयुष मंत्रालय ने दी सलाह
एसी के ज्यादा इस्तेमाल से बढ़ रहा त्वचा और बालों का रूखापन, ऐसे करें देखभाल
भद्रासन मानसिक शांति और शारीरिक संतुलन के लिए कारगर, अभ्यास के कई फायदे
सही जानकारी की कमी और भ्रांतियों के कारण लोग नहीं कर पाते 'रक्तदान', जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ
भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी: आयुष मंत्रालय
कमजोर कोर मसल्स, खराब पाचन और कब्ज से छुटकारा, आयुष मंत्रालय ने बताए 'शलभासन' के फायदे
योग को बनाएं दैनिक जीवन का हिस्सा, ताड़ासन से मिलते हैं कई लाभ: आयुष मंत्रालय
पीठ- कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह
कमजोर और सूखे नाखूनों से परेशान, जानिए कैसे वापस पा सकते हैं चमक
सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे
भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स
बुढ़ापे में स्वस्थ रहने के लिए योग : तन-मन की गर्मी पर शीतली प्राणायाम से लगाएं ब्रेक
देखें आज 11/06/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope