• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हाफ पैंट में निकाले जिलाधिकारी, पकड़ा हाथों में फावड़ा, और ...

district collector in half pants caught shovel in hand and - Jhansi News in Hindi

झांसी। जनपद में आईजीएफआरआई के सहयोग से चारागाहों को विकसित किये जाने की योजना है। जिले के तीन विकास खंडों में चारागाह को विकसित किया जा रहा है। विकास खंड बड़ागांब में बचावली बुजुर्ग, विकास खंड बबीना में पलीदा तथा विकास खंड बंगरा में पठाकरका चारागाह को चुना गया है। सोमवार को जिलाधिकारी ने टीम के साथ विकास खंड बड़ा गांव के बचावली बुजुर्ग चारागाह पहुंचे वहां पर हो रहे कार्यो का निरीक्षण किया। चारागाह में मनरेगा अंतर्गत कार्यों के माध्यम से विकसित और सुरक्षित किया जा रहा है। यहां पर जिलाधिकारी ने स्वयं श्रमदान कर चारागाह की सुरक्षा खाई को बनाने के लिए कार्य किया। अन्य को भी श्रमदान करने की सलाह दी। बताया जाता है कि यह चारागाह 5.7 हेक्टेयर का है जो मनरेगा के माध्यम से तैयार किया जा रहा है। चारागाह में ग्रासलैड के माधअयम से अन्ना पशुओं के लिए चारा उत्पादन का कार्य किया जाएगा। जिससे किसानों की फसलों को पशु नुकसान नहीं पहुंचा सकें। मौके पर ग्रासलैंड के वैज्ञानिक डा. आरबी कुमार, डा. एचवी सिंह तथा डा. सुनील कुमार, सुरक्षा र्का तैयार करने के लिए तकनीकी जानकारी दी। ताकि जो घास का उत्पादन किया जा रहा है वह सुरक्षित रहे। मुख्य पशु चिकित्सक डा. वाईएस तोमर ने कृषकों को चारागाह मेंघास उत्पादन की जानकारी दी। खेती के साथ पशु पालन का भी सुझाव दिया। इस अवसर पर एसडीएम सदर पुनम निगम, डीसी मनरेगा आरके लोधी, खंड विकास अधिकारी बड़ागांव आदि मौजूद रहे।
दीनदयाल सभागार की दशा देख डीएम ने जताई नाराजगी

जिलाधिकारी ने पं. दीनदयाल उपाध्याय सभागार की दयनीय दशा देख कर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि क्यो न सभागर का रखरखाव पीपीवी माडल से सुरक्षित कराया जाए ? सभागर का प्रयोग करने से पूर्व आयोजकों से शपथ ली जाए कि कार्यक्रम के दौरान शराब सेवन नहीं होगा। यदि शराब पीते पकड़े जाए तो उन्हें ब्लैक लिस्टेड कर दिया जाए। यह निर्देश उन्होंने साप्ताहिक स्वच्छता अभियान के अंतर्गत दीनदयाल सभागार और प्रांगण में श्रमदान द्वारा सफाई अभियान के मध्य दिये। उन्होंने वहां पर शराब की बेतने और गंदी देखी तो भडक़ उठे। जिलाधिकारी ने इससे पूर्व कलेक्ट्रेट में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। परिसर में गंदगी देख कर्मचरियों को फटकार लगाई। उन्होंने सभागर से संबंधित अधिकारियों को लताड़ लगाई। उन्होंने दीनदयाल सभागार के पार्क का भी अवलोकन किया। इस मौके पर नगर मजिस्ट्रेट चंद्रप्रकाश तिवारी, डाईओ दीपक सक्सेना आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-district collector in half pants caught shovel in hand and
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: district collector, half pants, caught shovel in hand, jhansi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jhansi news, jhansi news in hindi, real time jhansi city news, real time news, jhansi news khas khabar, jhansi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved