पीलीभीत। मुख्यमंत्री योगी से मिलने की हसरत पूरी नहीं हुई तो जिले भर के
सैकड़ों शिक्षा मित्रों ने टनकपुर स्टेट हाईवे जाम कर दिया। पुलिस से तीखी
नोक झोंक भी हुई। उनकी गिरफ्त में आए नगर विधायक संजय गंगवार को उनके
आक्रोश का शिकार होना पड़ा। एक घंटे की जद्दोजहद के बाद विधायक के आश्वासन
पर शिक्षा मित्रों ने जाम समाप्त कर दिया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
शिक्षा
मित्र सुप्रीम कोर्ट के आदेश को लेकर पिछले समय से विरोध करते आ रहे है।
बुधवार को मौका अच्छा था,योगी के यहां आने की सूचना पर वे उनसे मिलकर अपनी
बात कहने आये थे। वे यहां सैकड़ों की संख्या में पहुँचे थे। पुलिस ने
उन्हें सिविल लाइंस चौकी के पास रस्सा डालकर आगे बढ़ने से रोक दिया। वे सभी
नाराज होकर वहीं धरने पर बैठ गए। उन्होंने टनकपुर स्टेट हाइवे अवरुद्ध कर
दिया। इसको लेकर पुलिस से उनकी काफी नोकझोंक भी हुई। शिक्षा मित्रों ने शासन
प्रशासन विरोधी नारे भी लगाए। आसमान में हेलीकाप्टर देखकर उन्होंने नीचे
से ही हाथ फैलाकर अपनी फरियाद बताने का असफल प्रयास भी किया। सीएम के
कार्यक्रम से वापस लौट रहे नगर विधायक संजय गंगवार की गाड़ी को
प्रदर्शनकारियों ने घेरे में ले लिया। उनकी फजीहत कर दी। उनके काफी समझाने
और उनकी समस्या योगी तक पहुंचाने के आश्वासन के बाद वहां से जाम हट सका। इस दो घंटे तक समस्या बनी रही थी, और दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई
थी।
कोर्ट को आप ने राजनीतिक अखाड़ा बना दिया है, भारतीय न्यायपालिका को बदनाम करने की कोशिश : शहजाद पूनावाला
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope