झांसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ 20 अप्रैल को झांसी में समीक्षा बैठक करेंगे। इसके लिए बुन्देलखण्ड के सभी जिलों में तैयारियां तेज हो गई है। सोमवार को झांसी और जालौन डीएम ने कैंप कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की प्रगति जांची। इसके साथ ही निर्माणाधीन व पूर्ण हो चुके कार्यों का ब्योरा तलब किया।
सोमवार को कैंप कार्यालय में हुई बैठक में चर्चा हुई कि गुरूवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ झांसी में दो मंडलों की समीक्षा करेंगे। जिसको लेकर गंभीरता से सभी जानकारियां पारदर्शिता के साथ मांगी गई है। विभाग में अब तक कराए गए कार्य, कितने कार्य निर्माणाधीन हैं। कितनी महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर काम चल रहा है। कितने कार्य प्रस्तावित किए गए हैं। वर्तमान में स्थिति क्या है। यह सभी जानकारियां शीघ्र उपलब्ध करा दी जाएं। इसमें किसी तरह की लापरवाही न की जाए।
समीक्षा बैठक में हर योजना के बारे में सीएम जानकारी मांग सकते हैं। जिसको देखते हुए तैयारी पूरी होनी चाहिए।
टेरर फंडिंग मामला : यासीन मलिक को 2 मामलों में उम्रकैद की सजा, लगाया 10 लाख का जुर्माना
बूथ को मजबूत करने के अभियान में जुटे जेपी नड्डा - देशभर के कार्यकर्ताओं को बूथ मजबूत करने का दिया मंत्र
ज्ञानवापी मस्जिद मामला : 30 मई को फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई, हिंदू पक्ष ने रखी मांगें
Daily Horoscope