• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भाईयों ने बहनों के साथ की बेरहमी से मारपीट, मांगे ढाई लाख

Brothers brutally assaulted sisters in jhansi - Jhansi News in Hindi

झांसी। कहते हैं कि भाई-बहन का रिश्ता पवित्र होता है। बहन की सुरक्षा के लिए भाई अपनी जान भी दे सकता है। लेकिन बुन्देलखण्ड के झांसी में तो उल्टा ही नजर आया। झांसी के गुरसरांय थाना क्षेत्र में भाईयों ने अपनी चेचेरी बहनों के साथ बेरहमी से मारपीट की इसके बाद ढाई लाख रुपयों की मांग की। न देने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गये। लड़कियों ने इसकी शिकायत एसएसपी से करते हुए भाईयों से बचाने की मदद मांगी। झांसी जनपद के गुरसरांय थानान्तर्गत राधा मार्केट के नजदीक श्रीमती संगीता अपने परिवार के साथ रहती है। संगीता अपने जवान बेटियों के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंची। जहां उसकी बेटियों ने शिकायत करते हुए बताया कि 24 जून को वह अपने घर में थी। इसी दौरान उसके ताऊ के बेटे उसके घर पहुंचे। जहां उन्होंने गाली गलौज करते हुए मारपीट की। इसके बाद उनसे ढाई लाख रुपयों की मांग करने लगे। न देने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गये। इसकी शिकायत थाने की पुलिस से की। जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने फिर घर में जाकर धमकाया। परेशान होकर पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Brothers brutally assaulted sisters in jhansi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: brothers, brutally assaulted, sisters, jhansi, ssp, meet for justise, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jhansi news, jhansi news in hindi, real time jhansi city news, real time news, jhansi news khas khabar, jhansi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved